पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother and daughter swept away in monsoon drain body of eight-month-old infant found in sonbhadra

दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में बह गईं मां-बेटी, आठ माह की मासूम का शव मिला, महिला की तलाश जारी

Thu, 02 Jul 2026 11:15 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 02 Jul 2026 11:15 AM IST
सार

सोनभद्र जिले के बरसाती नाले में मां-बेटी बह गईं। काफी खोजबीन करने पर आठ माह की मासूम का शव मिला, लेकिन महिला की तलाश अभी जारी है। ग्रामीण और पुलिस की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Mother and daughter swept away in monsoon drain body of eight-month-old infant found in sonbhadra
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ीमोड़ क्षेत्र में बुधवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बरसाती नाले के तेज बहाव में मां और उसकी आठ माह की बेटी बह गईं। काफी तलाश के बाद मासूम का शव नाले में लकड़ी के सहारे फंसा मिला, जबकि मां का देर रात तक कोई पता नहीं चल सका। पुलिस और स्थानीय लोग महिला की तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन


क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, औड़ीमोड़ स्थित एमटीसी कार्यालय के पीछे बस्ती निवासी सविता देवी (25) पत्नी राकेश कुमार, बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी आठ माह की बेटी के साथ घर के पीछे बरसाती नाले के पास शौच के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक हुई बारिश से नाले में पानी का तेज बहाव होने से दोनों उसकी चपेट में आकर बह गईं। 
विज्ञापन


देर रात जब पति राकेश कुमार घर पहुंचा और पत्नी के बारे में पूछा तो परिजनों ने बताया कि वह अभी तक शौच से वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर महिला की साड़ी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अनपरा तापीय परियोजना के गेस्ट हाउस के पीछे नाले में आठ माह की बच्ची का शव एक लकड़ी में कपड़े के सहारे फंसा हुआ मिला। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, लापता सविता देवी की तलाश नाले और आसपास के क्षेत्र में जारी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed