पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Opposition to land acquisition for the Vindhya Expressway

Sonebhadra News: विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण का किया विरोध

Thu, 02 Jul 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Opposition to land acquisition for the Vindhya Expressway
विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए किसानों की उपजाऊ भूमि के प्रस्तावित अधिग्रहण के विरोध में बुधवार को पचोखर सहकारी समिति परिसर में किसान महापंचायत हुई।
विज्ञापन

महापंचायत में क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने भाग लिया और प्रशासन को चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा।
महापंचायत में चंदौली के पूर्व सपा सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि किसानों की उपजाऊ जमीन बचाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों के हित में उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण कर कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही है।
इसका सभी किसानों को मिलकर विरोध करना होगा। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से पहले जिला प्रशासन को क्षेत्र की कृषि भूमि के सर्किल रेट में वृद्धि करनी चाहिए।
दीनानाथ श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि प्रशासन किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। किसानों की सहमति के बिना उनकी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाना चाहिए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र लाल ने कहा कि उपजाऊ जमीन समाप्त होने से आने वाली पीढ़ियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

गुलाब चंद्र ने कहा कि क्षेत्र के किसान आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और अपनी जमीन एक्सप्रेसवे के लिए नहीं देंगे। महापंचायत में जमीन बचाओ संघर्ष समिति का गठन भी किया गया। इसमें महेंद्र लाल श्रीवास्तव को संयोजक तथा गुलाब चंद्र को सहसंयोजक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रामजन्म यादव, रामाज्ञा पांडेय, रामचरण, भाईराम, धीरज सिंह, मिठाई लाल, राजेश यादव, शिवशंकर, संजय तिवारी, राज नारायण कुशवाहा, निहाल मौर्य, उदय नारायण मौर्य, उमाशंकर, महेंद्र राम, सतीश चंद्र, बिजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed