पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drain cleaning 90% complete; debris left on the banks.

Sonebhadra News: नाले की सफाई 90 प्रतिशत पूरा, किनारे छोड़ दिया मलबा

Thu, 02 Jul 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Drain cleaning 90% complete; debris left on the banks.
रेलवे कॉलोनियों में जल भराव न हो इसके लिए रेलवे की ओर से नाले की सफाई कराई जा रही है। काम लगभग पूरा हो गया है। हालांकि नाले से निकला मलबा किनारे ही छोड़ दिया गया है। ऐसे में बारिश होते ही फिर से मलबा वापस नाले में चला जाएगा। इससे कॉलोनियों में जल भराव की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन

रेलवे की 17 कॉलोनियों में लगभग 4 हजार क्वार्टर हैं। रेलवे कॉलोनियों के साथ रेलवे स्टेशन से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गया है। विभिन्न कॉलोनियों से होते हुए नाला सहजौर गांव के समीप गंगा नदी में गिरता है। इसी नाले में नगर का मलजल मिलता है। इस तरह रोजाना नाले के सहारे 35 एमएलडी सीवेज गंगा में गिरता है। हर वर्ष नाले की सफाई रेलवे की ओर से कराया जाता है। मई माह में इसकी सफाई कराई जाती है और मानसून के पहले सफाई पूरी हो जाती है। इस वर्ष देरी से सफाई की शुरूआत हुई। इस वर्ष मानसून आने में देरी हुई है। ऐसे में नाले की सफाई जारी है। स्वच्छता विभाग के अनुसार नाले की सफाई लगभग पूरा हो चुकी है। बृहस्पतिवार को तक सफाई का कार्य पूरा हो जाएगा। दूसरी तरफ मशीन से नाले का मलबा निकाल कर किनारे रख दिया गया है। इस संंबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि नाले की सफाई का कार्य पूरा हो गया है। मलबा भी लगातार हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed