{"_id":"6a46098f581e9d4e2401c8bd","slug":"video-mother-and-daughter-swept-away-in-a-seasonal-drain-body-of-the-child-found-search-for-the-mother-continues-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरसाती नाले में बहीं मां-बेटी, मासूम का शव मिला, मां की तलाश जारी,video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाती नाले में बहीं मां-बेटी, मासूम का शव मिला, मां की तलाश जारी,video
सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ीमोड़ क्षेत्र में बुधवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बरसाती नाले के तेज बहाव में मां और उसकी आठ माह की बेटी बह गईं। काफी तलाश के बाद मासूम का शव नाले में लकड़ी के सहारे फंसा मिला, जबकि मां का देर रात तक कोई पता नहीं चल सका। पुलिस और स्थानीय लोग महिला की तलाश में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, औड़ीमोड़ स्थित एमटीसी कार्यालय के पीछे बस्ती निवासी सविता देवी (25) पत्नी राकेश कुमार, बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी आठ माह की बेटी के साथ घर के पीछे बरसाती नाले के पास शौच के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक हुई बारिश से नाले में पानी का तेज बहाव होने से दोनों उसकी चपेट में आकर बह गईं। देर रात जब पति राकेश कुमार घर पहुंचा और पत्नी के बारे में पूछा तो परिजनों ने बताया कि वह अभी तक शौच से वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर महिला की साड़ी मिली। वहीं अनपरा तापीय परियोजना के गेस्ट हाउस के पीछे नाले में आठ माह की बच्ची का शव एक लकड़ी में कपड़े के सहारे फंसा हुआ मिला। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, लापता सविता देवी की तलाश नाले और आसपास के क्षेत्र में जारी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।