पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government tubewell out of order for a month; farmers relying on private pumps to save paddy nurseries.

Sonebhadra News: एक महीने से खराब पड़ा सरकारी नलकूप, निजी पंपों के भरोसे धान की नर्सरी बचा रहे किसान

Thu, 02 Jul 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Government tubewell out of order for a month; farmers relying on private pumps to save paddy nurseries.
टांडाकला क्षेत्र के चकिया टांडा कला का 251 एमजीएस नलकूप खराब पड़ा
धान की रोपाई के मौसम में क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए संकट का सामना करना पड़ रहा है। रमदत्तपुर ग्रामसभा के चकिया टांडा स्थित सिंचाई विभाग का सरकारी नलकूप संख्या - 251 एमजीएस करीब एक महीने से खराब पड़ा है। इसके चलते किसान निजी पंपसेट से महंगे दाम पर पानी खरीदकर धान की नर्सरी बचाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


स्थानीय किसान प्रमोद यादव ने बताया कि नलकूप खराब होने की सूचना काफी समय पहले ही नलकूप चालक को दे दी गई थी। इसके बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। धान की रोपाई का समय चल रहा है और ऐसे में नलकूप बंद रहने से सिंचाई का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

सरकारी नलकूप बंद होने के कारण किसानों को निजी पंपसेट संचालकों से पानी लेकर खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे खेती की लागत बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द नलकूप चालू नहीं हुआ तो धान की नर्सरी और रोपाई दोनों प्रभावित हो सकती हैं। क्षेत्रीय किसानों ने सिंचाई विभाग से नलकूप की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि समय पर सिंचाई की व्यवस्था हो सके और फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई शरद गुप्ता ने बताया कि नलकूप खराब होने की जानकारी उन्हें पहले नहीं मिली थी। संबंधित ऑपरेटर से रिपोर्ट मांगी जा रही है। मामले का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द नलकूप की मरम्मत कराई जाएगी, ताकि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed