झज्जर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ दूसरे दिन भी यादव धर्मशाला से लेकर आंबेडकर चौक तक झाड़ू प्रदर्शन किया। अगुवाई इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने की। उन्होंने कहा कि 13 मई को संघ व सरकार के बीच में समझौता हुआ था कि 30 जून तक 13000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। ठेका प्रथा बंद की जाएगी। ठेके में लगे हुए कर्मचारियों का वेतन 15220 रुपये दिया जाएगा और तेल, साबुन की सुविधा दी जाएगी। इस मौके पर इकाई सचिव विकास, ऑडिटर कृष्ण, जिला सचिव गौरव, सुरेश, रविंदर, विक्रम, नवीन, सविता, अंजू, दया, रानी, विदया,शीतल, कमलेश मौजूद रहे। संवाद