सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Odisha SSB Junior Assistant Recruitment 2026 Notification Released for 883 Posts

Odisha SSB Vacancy: क्लर्क की निकली ढेरों नौकरियां, स्नातक वाले आज से करें आवेदन, जानें फॉर्म भरने की शर्तें

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 11 Mar 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Odisha SSB Recruitment 2026: ओडिशा एसएसबी ने जूनियर असिस्टेंट और जूनियर क्लर्क के कुल 883 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Odisha SSB Junior Assistant Recruitment 2026 Notification Released for 883 Posts
Odisha SSB Vacancy - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

Odisha SSB Recruitment 2026: राज्य चयन बोर्ड ओडिशा ने 9 मार्च 2026 को जूनियर असिस्टेंट और जूनियर क्लर्क भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रुप-C के पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Trending Videos


इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे राज्यभर के पात्र उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की सभी जरूरी शर्तें

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान/बोर्ड से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अभ्यर्थी को बेसिक कंप्यूटर ज्ञान होना आवश्यक है और इसके लिए वैध कंप्यूटर प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को ओडिया भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए। साथ ही HSC या समकक्ष परीक्षा में ओडिया को भाषा विषय के रूप में पास किया होना चाहिए।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क जमा करने की अवधि 11 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है और यह शुल्क अप्रतिदेय (Non-Refundable) रहेगा। आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित (UR) और SEBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।  

चयन प्रक्रिया

आयोजित ओडिशा एसएसबी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को कंप्यूटर स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंत में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन  

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाएं और भर्ती की पूरी जानकारी पढ़ें।
  • इसके बाद वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें और अपनी Application ID नोट कर लें।
  • अब ऑनलाइन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें और 6 पदों की श्रेणियों में अपनी पसंद के अनुसार विकल्प चुनें।
  • फिर पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद SB Collect के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें और भुगतान करते समय सही Application ID डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed