अगर आप असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बंपर नौकरियां हैं। हिंदी, अंग्रेजी, गणित से लेकर विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 918 रिक्तियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
900 से ज्यादा असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 8 दिसंबर तक है मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 दिसंबर तक है मौका
इन नौकरियों के लिए के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 नवंबर से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आठ दिसंबर तक असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी rpsc.rajasthan.gov.in के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना है, जिसे अभ्यर्थी आवेदन से पहले एक बार जरूर पढ़ लें।
इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड: सरकारी विभागों में बंपर नौकरियां, 10 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
21 से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच मांगी गई है। आवेदक के पास कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही यूजीसी नेट पास भी होना चाहिए। ये रिक्तियां वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी, जूलॉजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कानून, हिंदी, समाजशास्त्र और दर्शन आदि विषयों के लिए निकली हैं। संस्कृत और ऊर्दू विषय के लिए भी असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती निकली है।
विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिकि अधिसूचना जरूर पढ़ें।
नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए क्लिक करें