{"_id":"6adf2b035d475753aa0d5220","slug":"fire-breaks-out-in-a-large-tent-ahead-of-a-shriram-katha-brought-under-control-within-15-minutes-shivpuri-news-c-1-1-noi1227-4873790-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: करैरा में श्रीराम कथा से पहले विशाल पंडाल में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: करैरा में श्रीराम कथा से पहले विशाल पंडाल में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू
Mon, 26 Oct 2026 07:12 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 07:12 PM IST
सार
शिवपुरी जिले के करैरा स्थित बगीचा धाम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा से पहले विशाल पंडाल के डोम में आग लग गई। बिजली के तारों में स्पार्किंग से आग लगने की आशंका है। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने करीब 15 मिनट में आग बुझाकर बड़ा हादसा टाल दिया।
विज्ञापन
बागेश्वर धाम वाले पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा शुरू होने से पहले हादसा
विस्तार
शिवपुरी जिले के करैरा में बागेश्वर धाम वाले पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा शुरू होने से ठीक पहले दोपहर बड़ा हादसा टल गया। बगीचा धाम स्थित श्रीराम राजा सरकार धाम में बने विशाल कथा पंडाल के डोम के ऊपरी हिस्से में अचानक आग लग गई। उस समय पंडाल में सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे, जो कथा शुरू होने और महाराज जी के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजली के तारों में स्पार्किंग के बाद सजावट के लिए लगाए गए पर्दों ने आग पकड़ ली। डोम के ऊपरी हिस्से में आग की लपटें और धुआं दिखाई देते ही मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षा जवान तुरंत सक्रिय हो गए। जवानों ने सीढ़ी लगाकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। सुरक्षाकर्मियों की तत्परता का नतीजा रहा कि करीब 15 मिनट के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि आग पंडाल के अंदर तक फैलने से पहले ही बुझा दी गई। इससे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ या अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनी और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- महू-नीमच हाईवे पर खतरनाक हादसा, बाइक को ट्रॉले ने पीछे से मारी टक्कर, मां के साथ एक माह के बच्चे की मौत
विज्ञापन
26 बीघा में बनाया गया विशाल डोम
करैरा के बगीचा धाम स्थित श्रीराम राजा सरकार धाम में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए करीब 26 बीघा जमीन पर विशाल डोम तैयार किया गया है। इसमें एक साथ करीब दो लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था होने का दावा किया गया है।
दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग से करीब आठ बीघा जमीन पर विशाल भोजनशाला भी बनाई गई है। आयोजन में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से व्यापक इंतजाम किए हैं।
1200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
श्रीराम कथा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। रविवार को आग लगने की घटना के दौरान भी सुरक्षा बलों की मौजूदगी और त्वरित कार्रवाई से स्थिति को बिगड़ने से रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने की सटीक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती जांच में बिजली के तारों में स्पार्किंग को संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रशासन की तत्परता से कथा स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखा जा सका और आयोजन को किसी बड़े व्यवधान से बचा लिया गया।
