फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Driver crushed to death after another driver moves the truck while it was being cleaned

कानपुर: ट्रक की सफाई के दौरान दूसरे चालक ने बढ़ा दी गाड़ी, दबकर चालक की मौत

Mon, 26 Oct 2026 07:11 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Mon, 26 Oct 2026 07:11 PM IST
Driver crushed to death after another driver moves the truck while it was being cleaned
कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रक की सफाई कर रहे बब्लू (35) की दो ट्रकों के बीच दबकर मौत हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे ट्रक के चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे बब्लू दोनों वाहनों के बीच फंस गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। परिजन ने उसे जानबूझकर कुचलने का आरोप लगाया है। बब्लू ने शादी नहीं की थी। वह अपनी भतीजी को पढ़ाकर उसकी शादी करना चाहता था। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह बब्लू ट्रक की सफाई कर रहा था। इसी दौरान पास खड़े दूसरे ट्रक के चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। बब्लू दोनों ट्रकों के बीच दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर चालक से गाड़ी पीछे करने को कहा। ट्रक पीछे होने पर बब्लू जमीन पर गिर पड़ा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद दूसरा चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वायरल वीडियो में युवक दोनों ट्रकों के बीच फंसा दिखाई दे रहा है। ट्रक पीछे होने पर वह जमीन पर गिर जाता है। परिजनों ने आरोप लगाया कि बब्लू को जानबूझकर कुचला गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी। हमीरपुर के सुमेरपुर निवासी रामबाबू महाराष्ट्र में नौकरी करते हैं। परिवार में पिता मलखान और भाई बब्लू व राजू हैं। रामबाबू के मुताबिक, बब्लू ट्रक चालक था। करीब एक महीने पहले हाथ में चोट लगने के कारण वह घर आया था। इसके बाद काम पर जाने की बात कहकर निकल गया था। रविवार को कानपुर में हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि बब्लू अविवाहित था। परिवार के लोग उसे शादी करने के लिए कहते थे, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। उसने अपने बड़े भाई की बेटी मोहनी को गोद ले रखा था। वह उसकी पढ़ाई का खर्च उठाता था और उसे पढ़ाकर उसकी शादी करना चाहता था। परिवार के मुताबिक, बब्लू का सपना था कि वह खुद मेहनत करके मोहनी का भविष्य संवारेगा और उसकी शादी भी कराएगा। कलक्टरगंज थाना प्रभारी संतोष सिंह के मुताबिक, दो ट्रकों के बीच फंसने से युवक की मौत हुई है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी को बताया हताशा का प्रतीक

26 Oct 2026

खाली हाथ लौटे अन्नदाता: झांसी में खाद के लिए मारामारी, तड़के सुबह सहकारी समितियों पर उमड़ी किसानों की भीड़

26 Oct 2026

प्रशासन अलर्ट: कार से भराड़ीसैंण जाएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, चमोली में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

26 Oct 2026

कानपुर: बिठूर से सीएम योगी का संबोधन, विरासत और महर्षि वाल्मीकि के योगदान का किया उल्लेख

26 Oct 2026

मेरठ: माहेश्वरी महिला मंडल और क्रिएटिव ग्रुप का डांडिया उत्सव, नवरात्रि गीतों पर थिरकीं महिलाएं; गेम्स और लकी ड्रॉ ने बढ़ाया उत्साह

26 Oct 2026
विज्ञापन

मंडला: मॉर्निंग वॉक पर निकले वन विभाग एसडीओ का अपहरण, 4 घंटे घुमाया, चेन-अंगूठी लूटी, खाते से निकाले 10 हजार

26 Oct 2026

अमृतसर में हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस का कासो अभियान, डीसीपी रविंदर पाल सिंह संधू ने दी जानकारी

26 Oct 2026
विज्ञापन

गंगीरी के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग हिरासत में

26 Oct 2026

एसआरएन अस्पताल में अधिवक्ता के साथ बदसलूकी पर भड़के वकील, किया चक्काजाम

26 Oct 2026

खरगे के बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में जमकर की नारेबाजी

26 Oct 2026

कुशीनगर: मारपीट के दौरान सिर पर वार से युवक की मौत

26 Oct 2026

बिलासपुर में राष्ट्र सेविका समिति के पथ संचलन में दिखा उत्साह, 90 वर्ष पूरे होने पर निकला प्रांतीय संचलन

26 Oct 2026

बरला में 4.50 लाख छीने, पुलिस बोली- नहीं हुई लूट जैसी कोई घटना

26 Oct 2026

सिरमौर: डॉ. राजीव बिंदल बोले- रामायण में महर्षि वाल्मीकि ने बताया आदर्श जीवन का मार्ग

26 Oct 2026

वाल्मीकि प्रकट दिवस पर नगर निगम सभागार में कार्यक्रम आयोजित, सीएम धामी रहे मौजूद

26 Oct 2026

लग्जरी और स्लीपर बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई, 35 चालान और तीन बसें सीज

26 Oct 2026

झांसी: शादी के चार माह बाद बैंक मैनेजर की पत्नी की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सीसीटीवी में कैद वारदात

26 Oct 2026

कानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाल्मीकि आश्रम में की पूजा-अर्चना

26 Oct 2026

महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर पूजा-अर्चना, शाम को निकलेगी शोभायात्रा

26 Oct 2026

करवा चौथ को लेकर श्रीनगर के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी के लिए पहुंच रहीं महिलाएं

26 Oct 2026

अमित शाह पर टिप्पणी का मामला: साक्ष्य के अभाव में राहुल गांधी दोषमुक्त, कोर्ट ने सुनाया फैसला

26 Oct 2026

ऊना: सतपाल सत्ती पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर बरसे भाजपा नेता राम कुमार

26 Oct 2026

नाहन के विधायक अजय सोलंकी बोले- लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ अभियान के तहत एक नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

26 Oct 2026

सिरमौर: डॉ. राजीव बिंदल बोले- प्रधानमंत्री और उनके माता-पिता पर टिप्पणी निंदनीय, खड़गे देश से मांगें माफी

26 Oct 2026

Video: बीकेटी आउटर रिंग रोड पर डीसीएम ने बाइक सवार को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा; मौत

26 Oct 2026

अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी बरी, वादी विजय मिश्र और उनके अधिवक्ता संतोष पांडेय ने रखी बात

26 Oct 2026

लखनऊ: बाउंड्री वॉल बनाने के विवाद में दिन-दहाड़े चली गोली, दो की मौत

26 Oct 2026

Video: मौलाना खालिद रशीद बोले- मक्का-मदीना की सुरक्षा से समझौता नहीं

26 Oct 2026

मोगा फायरिंग केस: डीजीपी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, 5 आरोपी गिरफ्तार

फरीदकोट हलके के कई परिवार भाजपा में शामिल,जिलाध्यक्ष सन्नी ने स्वागत कर सम्मानित किया

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed