{"_id":"6adf0aa65226cbceb20ca29c","slug":"video-rajya-sabha-mp-subhash-barala-termed-the-congress-presidents-remark-as-a-sign-of-desperation-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी को बताया हताशा का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी को बताया हताशा का प्रतीक
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और निराशा को दर्शाती है।
टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में बराला ने कहा कि कांग्रेस आज भी रजवाड़ेशाही और परिवारवादी मानसिकता से बाहर नहीं आ पा रही है। देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और लगातार तीसरी बार मौका दिया। इससे पहले गुजरात की जनता ने 12 साल तक मुख्यमंत्री बनाया।
बराला ने कहा कि गांधी परिवार, खासकर राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी को यह बात हजम नहीं हो रही कि एक गरीब का बेटा लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बना है और देश परिवारवाद से मुक्त हुआ है। इसी कारण पूरा परिवार फ्रस्ट्रेशन में है।
उन्होंने कहा कि जब वोट से जनता इन्हें नहीं चुन रही तो इनका एक ही मकसद है कि प्रधानमंत्री को गालियां दो, सरकार को अस्थिर करो और लोगों में विद्वेष पैदा करो। लंबे समय बाद मोदी के नेतृत्व में गैर-कांग्रेसी सरकार पूर्ण बहुमत से बनी है, यह स्थिरता कांग्रेस से सहन नहीं हो रही।
बराला ने कहा कि सत्ता के बिना कांग्रेस मछली की तरह तड़प रही है और बैकडोर से सत्ता चाहती है। पहले सोनिया गांधी ने मोदी को मौत का सौदागर कहा, फिर उनकी माताजी पर टिप्पणी की और अब पिता जी पर। कभी युवाओं तो कभी किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस ओछी टिप्पणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी और पूरे गांधी परिवार को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।