फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO Admit Card 2026 Released at sbi.bank.in; Download Prelims Hall Ticket Here

SBI PO 2026 Admit Card: 1500 एसबीआई पीओ पदों की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें कब है परीक्षा

Wed, 22 Jul 2026 05:38 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 22 Jul 2026 05:38 PM IST
सार

SBI PO Admit Card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन कर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
SBI PO Admit Card 2026 Released at sbi.bank.in; Download Prelims Hall Ticket Here
SBI PO 2026 Admit Card - फोटो : AI Generated

विस्तार

SBI PO Admit Card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 22 जुलाई 2026 को एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की जरूरत होगी। डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

विज्ञापन

कब होगी एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा?

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सटीक तिथि, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाने होंगे?

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे-

  • एसबीआई एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
  • मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)
  • हाल ही की पासपोर्ट आकार की फोटो


इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र साथ रखें।
  • परीक्षा केंद्र का पता पहले से जांच लें।
  • परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य प्रतिबंधित सामान लेकर न जाएं।
  • परीक्षा कर्मचारियों और एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

भर्ती की मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पद प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
कुल रिक्तियां 1,500
एडमिट कार्ड जारी 22 जुलाई 2026
प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026
चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू
आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Careers सेक्शन में क्लिक करें।
  • इसके बाद Join SBI में जाकर Current Openings खोलें।
  • Recruitment of Probationary Officer लिंक पर क्लिक करें।
  • Call Letter for Prelims Exam लिंक चुनें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • विवरण सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed