RRB JE Vacancy: डिग्री-डिप्लोमा वालों के लिए रेलवे में 4098 पदों पर भर्ती, इस दिन से करें आवेदन, जानें शर्तें
RRB JE Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 04/2026 के तहत 4098 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डिग्री धारकों के लिए रेलवे में नौकरी पाने का यह एक बड़ा अवसर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB JE Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) सहित कुल 4098 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती इंजीनियरिंग और तकनीकी पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों के लिए भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का बड़ा अवसर है।
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की संभावित तिथि | 14 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की संभावित अंतिम तिथि | 13 सितंबर 2026 |
आयु सीमा की शर्तें
आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तृत अधिसूचना में दी जाएगी।
जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एवं मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने फिलहाल संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है, जबकि विस्तृत नोटिफिकेशन (Detailed CEN 04/2026) जल्द जारी किया जाएगा, जिसमें पदवार योग्यता, रिक्तियों का ब्योरा, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।
RRB JE Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर RRB JE Recruitment 2026 (CEN 04/2026) लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।