फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKSSSC Assistant Accountant Recruitment 2026: Apply Online for 379 Group C Posts Till August 15

UKSSSC: बीकॉम वालों के लिए सरकारी नौकरी, अकाउंटेंट-असिस्टेंट अकाउंटेंट की 379 वैकेंसी, इस दिन शुरू होगा आवेदन

Tue, 21 Jul 2026 09:28 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 21 Jul 2026 09:28 PM IST
सार

UKSSSC Assistant Accountant Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप सी के अकाउंट्स कैडर में 379 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी और उम्मीदवार 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
UKSSSC Assistant Accountant Recruitment 2026: Apply Online for 379 Group C Posts Till August 15
UKSSSC Group C Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UKSSSC Assistant Accountant Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अकाउंट्स कैडर के तहत ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आयोग ने 21 जुलाई 2026 को जारी नोटिफिकेशन में 379 रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की है।

विज्ञापन


इस भर्ती के माध्यम से अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट/जूनियर ऑडिटर, ऑफिस असिस्टेंट-III (अकाउंट्स) और कैशियर कम असिस्टेंट अकाउंटेंट के पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

नोट कर लें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
नोटिफिकेशन जारी 21 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 26 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026
आवेदन में संशोधन 18 से 20 अगस्त 2026
लिखित परीक्षा 12 अक्तूबर 2026

किन विभागों में होगी भर्ती?

भर्ती के तहत उत्तराखंड सरकार के कई विभागों और संस्थानों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-

  • उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL)
  • पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड (PTCUL)
  • यूजेवीएन लिमिटेड (UJVNL)
  • उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड
  • उत्तराखंड जल संस्थान
  • निदेशालय, विभागीय लेखा
  • जिला कोषागार
  • अभियोजन विभाग
  • ब्रिडकुल (BRIDCUL)
  • उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC)

किस पद पर कितनी रिक्तियां हैं?

पद रिक्तियां
असिस्टेंट अकाउंटेंट (विभिन्न विभाग) 372
ऑफिस असिस्टेंट-III (अकाउंट्स) 5
अकाउंटेंट 1
कैशियर कम असिस्टेंट अकाउंटेंट 1
कुल 379


इनमें सबसे अधिक 230 पद निदेशालय, विभागीय लेखा में असिस्टेंट अकाउंटेंट के हैं, जबकि 75 पद उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) में भरे जाएंगे।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

  • अकाउंटेंट: बीकॉम के साथ एमबीए (फाइनेंस)/पीजीडीबीए (फाइनेंस) या एमकॉम और संबंधित अनुभव।
  • असिस्टेंट अकाउंटेंट: बीकॉम, बीबीए या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा। साथ ही कंप्यूटर ज्ञान और जहां लागू हो वहां 4,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे की टाइपिंग गति तथा कंप्यूटर प्रमाणपत्र आवश्यक होगा।
  • ऑफिस असिस्टेंट-III (अकाउंट्स): बीकॉम, एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान।
  • कैशियर कम असिस्टेंट अकाउंटेंट: बीकॉम या समकक्ष योग्यता तथा लेखा कार्य का ज्ञान।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए सामान्य आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, जबकि उत्तराखंड जल संस्थान के असिस्टेंट अकाउंटेंट/जूनियर ऑडिटर पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है।

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल-4 से लेवल-6 के वेतनमान का लाभ मिलेगा।

  • अकाउंटेंट: 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये (लेवल-6)
  • असिस्टेंट अकाउंटेंट: 29,200 रुपये से 94,300 रुपये या 29,800 रुपये से 94,300 रुपये (विभाग के अनुसार)
  • ऑफिस असिस्टेंट-III (अकाउंट्स): 27,200 रुपये से 86,100  रुपये (लेवल-4)
  • कैशियर कम असिस्टेंट अकाउंटेंट: 25,500 रुपये से 81,100 रुपये (लेवल-4)

चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा-

  • वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) लिखित परीक्षा
  • टाइपिंग टेस्ट (केवल क्वालिफाइंग)
  • दस्तावेज सत्यापन

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सामान्य / ओबीसी 300 रुपये
एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / दिव्यांग 150 रुपये
अनाथ निशुल्क

UKSSSC Assistant Accountant Recruitment 2026 Notice - PDF

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • भर्ती (Recruitment) सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से पंजीकरण पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed