फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ULB Haryana Recruitment 2026: Applications Open for 150 Civil, Electrical and Horticulture Posts

ULB Haryana Job: इंजीनियरिंग, हॉर्टिकल्चर डिग्री वालों के लिए मौका; यूएलबी हरियाणा में निकली 150 पदों पर भर्ती

Tue, 21 Jul 2026 04:34 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 21 Jul 2026 04:34 PM IST
सार

ULB Haryana Recruitment 2026: हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने सिविल, इलेक्ट्रिकल और हॉर्टिकल्चर (बागवानी) क्षेत्रों में 150 इंजीनियरिंग एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
ULB Haryana Recruitment 2026: Applications Open for 150 Civil, Electrical and Horticulture Posts
ULB Haryana Recruitment 2026 - फोटो : AI

विस्तार

ULB Haryana Vacancy: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने इंजीनियरिंग एसोसिएट के 150 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती सिविल, इलेक्ट्रिकल और हॉर्टिकल्चर (बागवानी) क्षेत्रों के लिए की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ulbharyana.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
पद का नाम  रिक्तियां शैक्षणिक योग्यता
इंजीनियरिंग एसोसिएट (सिविल) 100 किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech/B.E.
इंजीनियरिंग एसोसिएट (इलेक्ट्रिकल) 30 किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech/B.E.
इंजीनियरिंग एसोसिएट (हॉर्टिकल्चर) 20 हॉर्टिकल्चर में विशेषज्ञता के साथ एग्रीकल्चर में प्रथम श्रेणी डिग्री, या हॉर्टिकल्चर में M.Sc., या हॉर्टिकल्चर विषय के साथ बॉटनी में M.Sc.
कुल 150 -

कैसे होगा आपका चयन?

ULB हरियाणा इंजीनियरिंग एसोसिएट भर्ती में चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण (भाग-A) में उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, मास्टर डिग्री और कार्य अनुभव के आधार पर कुल 50 अंक दिए जाएंगे। भाग-A में कम से कम 35 अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण यानी लिखित परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

दूसरे चरण (भाग-B) में 50 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में भी उम्मीदवारों को न्यूनतम 35 अंक प्राप्त करने होंगे। अंतिम मेरिट सूची भाग-A और भाग-B के कुल 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसके बाद योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

नियुक्ति की अवधि और शर्तें

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में एक वर्ष के लिए की जाएगी। प्रदर्शन संतोषजनक रहने पर अनुबंध को हर साल बढ़ाया जा सकता है, जिसकी अधिकतम अवधि तीन वर्ष होगी। उम्मीदवारों को पोस्टिंग के लिए तीन स्थानों का विकल्प देना होगा। विभाग या उम्मीदवार, दोनों 30 दिन का नोटिस देकर अनुबंध समाप्त कर सकते हैं।
 
आवेदनों की जांच विभागीय समिति द्वारा की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा आयोजित होगी। संबंधित विषय में PhD, मास्टर डिग्री या बैचलर डिग्री में टॉप करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित मामलों में विभाग का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed