फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RCFL Recruitment 2026: Apply Offline for 46 Honorary Doctor and Panel Doctor Posts

RCFL Vacancy 2026: चिकित्सा पेशेवरों के लिए मौका, मानद और पैनल डॉक्टर के पदों पर भर्ती; क्या है योग्यता? जानें

Tue, 21 Jul 2026 12:18 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 21 Jul 2026 12:18 PM IST
सार

RCFL Recruitment 2026: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने मानद डॉक्टर और पैनल डॉक्टर के कुल 46 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
RCFL Recruitment 2026: Apply Offline for 46 Honorary Doctor and Panel Doctor Posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

RCFL Vacancy 2026: नवरत्न कंपनी और भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड (RCFL) ने मुंबई के चेंबूर स्थित ट्रॉम्बे यूनिट के लिए डॉक्टरों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती के तहत कंपनी के अस्पताल में मानद डॉक्टर (Honorary Doctor) और नवी मुंबई व ठाणे के विभिन्न स्थानों पर पैनल डॉक्टर (Panel Doctor) के कुल 46 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
पैनल क्षेत्र पैनल डॉक्टरों की संख्या
वाशी 4
कोपरखैराणे 1
नेरुल 2
कलवा 1
पनवेल 1
भांडुप 1
डोंबिवली 1
खारघर 2
ठाणे 1
सनपाड़ा 1
कुल

Honorary Doctor पद के लिए ये है पात्रता?

  • उम्मीदवार के पास संबंधित विशेषज्ञता में एमडी, एमएस, डीएनबी या समकक्ष स्नातकोत्तर मेडिकल डिग्री होनी चाहिए।
  • सामान्य रूप से स्नातकोत्तर डिग्री के बाद कम से कम 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
  • फिजियोथेरेपिस्ट पद के लिए स्नातकोत्तर के बाद 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • कार्डियोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट और यूरोलॉजिस्ट पदों के लिए संबंधित विशेषज्ञता वाले अस्पताल या केंद्र में कार्य अनुभव होना जरूरी है।

एमबीबीएस डिग्री और 10 वर्ष का अनुभव अनिवार्य?

  • उम्मीदवार के पास एमबीबीएस डिग्री और वैध मेडिकल पंजीकरण होना चाहिए।
  • इंटर्नशिप को छोड़कर कम से कम 10 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
  • उम्मीदवार का संबंधित क्षेत्र में अपना क्लिनिक या औषधालय होना चाहिए।
  • क्लिनिक में ओपीडी की पूरी सुविधा और ऑनलाइन कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध होना चाहिए।
  • नियमित टीकाकरण और छोटी सर्जिकल प्रक्रियाएं करने की सुविधा भी क्लिनिक में होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए चुने गए उम्मीदवारों को तिथि, समय और स्थान की जानकारी अलग से दी जाएगी। इस भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कंपनी पात्रता और अनुभव से संबंधित शर्तों में बदलाव कर सकती है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित कंपनी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • RCFL की आधिकारिक वेबसाइट से भर्ती अधिसूचना और आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवेदन पत्र पर निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और हस्ताक्षर करें।
  • भरे हुए आवेदन पत्र और दस्तावेजों को एक लिफाफे में रखें।
  • लिफाफे पर संबंधित पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखें।
  • आवेदन पत्र को अधिसूचना में दिए गए पते पर अंतिम तिथि से पहले डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed