Budh Margi Kab Hoga 2026: ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक माना जाता है, इसलिए इसकी चाल में बदलाव का असर व्यक्ति के जीवन के कई पहलुओं पर देखने को मिलता है। पंचांग के अनुसार बुध ग्रह 25 जुलाई को सुबह 4 बजकर 34 मिनट पर मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। बुध के सीधा होने से जहां रुके हुए कार्य गति पकड़ते हैं, वहीं गलतफहमियां भी धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं। इस समय प्रोफेशनल मामलों में स्पष्टता बढ़ेगी, नए समझौते बनेंगे और बिजनेस में भी नए अवसर सामने आएंगे। खासतौर पर मीडिया, पत्रकारिता और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों के लिए यह समय अधिक सक्रियता और प्रगति लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं उन चार राशियों के बारे में, जिन पर बुध का यह परिवर्तन विशेष रूप से शुभ प्रभाव डाल सकता है।
Budh Margi 2026: बुध के सीधा होते ही इन 4 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, मिलेगा धन और करियर में सफलता
Budh Kab Margi Honge 2026: बुध ग्रह 25 जुलाई को सुबह 4 बजकर 34 मिनट पर मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। आइए जानते हैं उन चार राशियों के बारे में, जिन पर बुध का यह परिवर्तन विशेष रूप से शुभ प्रभाव डाल सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि देखने को मिलेगी। संचार और नेटवर्किंग से जुड़े क्षेत्रों जैसे सेल्स, मार्केटिंग और मीडिया में काम करने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में पहले से बेहतर तालमेल बनेगा और बातचीत का तरीका भी अधिक प्रभावशाली होगा। हालांकि, आपको अपने स्वभाव में धैर्य बनाए रखना होगा और अनावश्यक बहस से बचने की जरूरत है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय कई मायनों में लाभकारी रहेगा। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और जीवन में सुविधाओं का विस्तार होगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, वहीं नई संपत्ति या वाहन खरीदने के योग भी बन सकते हैं। साथ ही, धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना आर्थिक दृष्टि से बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। आय के स्रोत बढ़ेंगे और धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं और अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। इस समय आप न केवल कमाई में वृद्धि करेंगे, बल्कि बचत करने में भी सफल रहेंगे। विभिन्न माध्यमों से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनी रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का सीधा होना कई खुशखबरी लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और आय में वृद्धि के संकेत मिलेंगे। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे और करियर में उन्नति के रास्ते खुलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और सेहत भी बेहतर बनी रहेगी। इसके अलावा, जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिल सकती है।
Astrology: ये 3 राशियां होती हैं सबसे ज्यादा उदार और दयालु, मदद के लिए हमेशा रहते हैं तैयार
Weekly Horoscope (20-26 July 2026): धनु और मकर समेत इन राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Dwidwadash Drishti Yog: बुध-मंगल योग से इन राशियों को होगा बड़ा फायदा, मिलेगी करियर और धन में तरक्की
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।