फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar: शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, बढ़ेगा आकर्षण और करेंगे यात्रा

Wed, 22 Jul 2026 12:15 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 22 Jul 2026 12:15 PM IST
सार

Shukra Nakshatra Gochar: शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों को लाभ मिलने के योग बनेंगे। इस समय जातकों को सम्मान-सफलता से लेकर उनकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की भी अधिक संभावना है। 
 

विज्ञापन
Shukra Nakshatra Gochar in july Date and rashifal in hindi
Shukra Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला

Shukra Nakshatra Gochar: 29 जुलाई 2026 को सुबह उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र ग्रह का गोचर होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र को सूर्य का माना जाता है। चूंकि शुक्र और सूर्य के बीच मित्रता का संबंध है, इसलिए इस गोचर का शुभ प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिल सकता है। विशेष रूप से जातकों को नौकरी के अच्छे अवसर, व्यापार में सफलता, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव प्राप्त हो सकते हैं। वहीं जातकों के मान-सम्मान में भी वृद्धि होने की संभावना है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


Guru Asta 2026: गुरु हुए अस्त, 9 अगस्त तक इन 3 राशि वालों के लिए समय रहेगा कष्टकारी

Shukra Nakshatra Gochar in july Date and rashifal in hindi
Shukra Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आपकी छवि पहले से अधिक मजबूत होगी और लोग आपके विचारों तथा कार्यों की सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जिससे आपका प्रभाव और भी बढ़ सकता है। व्यापारियों को नए ग्राहकों के मिलने की संभावनाएं बनेंगी। कला में आपकी निखार आएगा।
Surya Gochar in Singh Rashi: अगस्त में सूर्य चमकाएंगे इन राशि वालों की किस्मत, करियर में आएगा बड़ा बदलाव

Shukra Nakshatra Gochar in july Date and rashifal in hindi
Shukra Nakshatra Gochar - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर सफलता के नए द्वार खोल सकता है। आपका प्रभाव पहले से अधिक मजबूत होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता भी पहले से बेहतर होगी और प्रतिभा की खुलकर सराहना होगी। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। विवाह के लिए आप किसी को पसंद आ सकते हैं और बात बढ़ सकती हैं।
Shani Sade Sati 2026: 26-27 नहीं 2032 तक इस एक राशि पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, जानें राशिफल और उपाय
Rashifal 22 July: इन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, पढ़ें 22 जुलाई का दैनिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Nakshatra Gochar in july Date and rashifal in hindi
Shukra Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के स्वामी भी शुक्र ग्रह हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए विशेष शुभ माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगी। निवेश से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों के लिए विस्तार के अच्छे अवसर बनेंगे। मनचाही यात्रा आप करेंगे।

Moon in Scorpio: 23 से 25 जुलाई तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, हर काम में मिलेगी सफलता
Predictions: कैसे रहेंगे आपके लिए आने वाले महीने ? जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसको होगी टेंशन
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed