फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CAPF Answer Key 2026 Released for Assistant Commandant Exam; Download PDF

UPSC CAPF Answer Key: यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट की आंसर-की जारी, कितने प्रश्न हटाए गए? जानें मार्किंग स्कीम

Wed, 22 Jul 2026 02:56 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 22 Jul 2026 02:56 PM IST
सार

UPSC CAPF Answer Key 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSC CAPF Answer Key 2026 Released for Assistant Commandant Exam; Download PDF
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC CAPF Answer Key 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने 22 जुलाई 2026 को सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने 19 जुलाई 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। आयोग ने निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी है।

विज्ञापन

349 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

यूपीएससी ने इस भर्ती अभियान के माध्यम से 349 असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। लिखित परीक्षा में दो पेपर शामिल थे-

  • पेपर-1: सामान्य योग्यता एवं बुद्धिमत्ता (वस्तुनिष्ठ)
  • पेपर-2: वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव)

कितने प्रश्न हटाए गए?

पेपर-1 में कुल 125 प्रश्न पूछे गए थे, जिनके लिए 250 अंक निर्धारित थे। आयोग ने इनमें से एक प्रश्न को हटा दिया है, इसलिए मूल्यांकन अब 124 प्रश्नों के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

परीक्षा का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था संघ लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नाम सीएपीएफ (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा 2026
कुल पद 349
परीक्षा तिथि 19 जुलाई 2026
प्रोविजनल आंसर की जारी 22 जुलाई 2026
स्थिति जारी
पेपर पेपर-1 (वस्तुनिष्ठ), पेपर-2 (वर्णनात्मक)
पेपर-1 अंक 250
पेपर-2 अंक 200
नेगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक

आंसर की से मिलेगा संभावित स्कोर का अनुमान

प्रोविजनल आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो आयोग द्वारा तय समय सीमा के भीतर उसे दर्ज कराया जा सकता है। अंतिम आंसर की आपत्तियों के निस्तारण के बाद जारी की जाएगी।

यूपीएससी सीएपीएफ की मार्किंग स्कीम क्या है?

यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमाडेंट भर्ती में दो पेपर की परीक्षा हुई। दोनों पेपर कुल 450 अंकों के होते हैं। पेपर-1 250 अंकों का होता है। वहीं, पेपर-2 200 अंकों का होता है। मार्किंग स्कीम इस प्रकार है:

  • पेपर-I में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई (1/3) अंक काटे जाएंगे। हालांकि, बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्नों पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • पेपर-II वर्णनात्मक (Descriptive) होगा और इसमें गलत उत्तरों पर कोई नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं है।

UPSC CAPF AC's 2026 Answer Key - PDF Direct Link

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Examinations टैब में जाकर Answer Keys विकल्प चुनें।
  • Central Armed Police Forces (ACs) Examination, 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • Paper-1 Answer Key PDF खोलें।
  • अपने प्रश्नपत्र सेट (A, B, C या D) के अनुसार उत्तर कुंजी का मिलान करें।
  • पीडीएफ डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed