फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Panic at Ramgarh court following bomb threat investigation reveals threat to be a hoax

Jharkhand: रामगढ़ कोर्ट में बम की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में धमकी निकली फर्जी; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 22 Jul 2026 04:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 Jul 2026 04:06 PM IST
सार

झारखंड के रामगढ़ सिविल कोर्ट को स्पीड पोस्ट से बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस ने धमकी को प्रथम दृष्टया फर्जी मानते हुए जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन
Jharkhand: Panic at Ramgarh court following bomb threat investigation reveals threat to be a hoax
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले की सिविल कोर्ट को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली और प्रारंभिक जांच में यह धमकी फर्जी प्रतीत हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिविल कोर्ट को स्पीड पोस्ट के माध्यम से बंगाली भाषा में लिखा एक पत्र मिला था। पत्र में दावा किया गया था कि कुछ लोगों ने रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की गुप्त साजिश रची है। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


पढ़ें: SP ऑफिस के सामने चली गोली, ठेकेदार के बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट; मौके पर मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामगढ़ के एसडीपीओ आलोक रंजन को कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे पत्र के साथ भेजने वाले ने अपनी पहचान बताने का दावा करते हुए एक आधार कार्ड की प्रति भी संलग्न की थी। पत्र में उसने कहा था कि उसका उद्देश्य पुलिस को इस कथित साजिश की जानकारी देना है।

एसपी लुनायत ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पत्र भेजने वाले ने किसी निजी रंजिश के चलते किसी अन्य व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा, पुलिस ने जांच तेज कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस घटना के पीछे कोई साजिश तो नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले भी झारखंड के विभिन्न जिला न्यायालयों को इसी तरह की बम धमकियां मिल चुकी हैं और जांच में वे सभी फर्जी साबित हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed