{"_id":"6a609d7413e347d65601c270","slug":"video-bjp-holds-protest-rally-in-dattanagar-over-non-payment-for-milk-raises-slogans-vehemently-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: दूध का भुगतान नहीं होने पर भाजपा ने दत्तनगर में निकाली आक्रोश रैली, जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: दूध का भुगतान नहीं होने पर भाजपा ने दत्तनगर में निकाली आक्रोश रैली, जमकर नारेबाजी
दुग्ध उत्पादकों की लंबित मांगों को लेकर भाजपा ने बुधवार को दत्तनगर में प्रदर्शन किया। एनएच पांच से मिल्फ प्लांट तक आक्रोश रैली निकाली। दुग्ध संयंत्र केंद्र दत्तनगर में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजीव देष्टा की उपस्थिति में दुग्ध उत्पादकों के अढ़ाई माह से लंबित दूध भुगतान एवं अन्य दुग्ध उत्पादक विरोधी नीतियों के विरोध में सरकार और मिल्कफेड के खिलाफ हल्ला बोला। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा और भाजपा नेता कौल नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार एवं मिल्कफेड दुग्ध उत्पादकों एवं किसान हितों को प्राथमिकता देने के बजाय उन पर प्रति किसान 20 लीटर कैंपिंग, हॉलीडे व्यवस्था और समय पर दूध अदायगी न करना ऐसी अनेकों दूध उत्पादक विरोधी व्यवस्था थोप रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के मेहनतकश दुग्ध उत्पादकों में भारी असंतोष और उन्हें घर एवं अन्य आवश्यक खर्चो को लेकर चिंता का माहौल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दूध उत्पादकों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो भाजपा इस मुद्दे को लेकर सरकार और मिल्कफेड के खिलाफ आने वाले समय मे मोर्चा खोलेगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा प्रवक्ता शैलेंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष संदीप रोल्टा सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।