{"_id":"6a60935680b7bcdd2f08be21","slug":"video-rampur-rahul-vidyarthi-says-the-jmc-course-should-be-restarted-otherwise-there-will-be-an-agitation-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर: राहुल विद्यार्थी बोले- जेएमसी विषय को फिर से किया जाए शुरू, नहीं तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: राहुल विद्यार्थी बोले- जेएमसी विषय को फिर से किया जाए शुरू, नहीं तो होगा आंदोलन
एसएफआई रामपुर इकाई ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को जल्द शुरू करने की मांग उठाई है। विषय को जल्द शुरू नहीं किया गया तो एसएफआई इकाई ने आंदोलन की चेतावनी दी। एसएफआई इकाई रामपुर ने बुधवार को कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। रामपुर इकाई के सचिव राहुल ने कहा कि जेएमसी विषय बंद होने से कॉलेज में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय में शिमला, मंडी, कुल्लू और किन्नौरजिले सहित अन्य आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। उच्च शिक्षा के अवसर सीमित होने से विद्यार्थियों को अपनी पसंद का विषय छोड़ना और दूसरे शहरों में जाकर पसंद के विषय में पढ़ाई करनी पड़ रही है। संगठन ने मांग की कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र से ही जेएमसी विषय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।