{"_id":"6a608c71cba67ae3c30de68e","slug":"muzaffarnagar-house-collapse-all-five-family-members-suffered-skull-fractures-died-from-blood-loss-2026-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: अलशिफा का फटा जिगर, पांचों सदस्यों की टूटीं सिर की हड्डियां, अधिक खून बहने से मौत; इस रिपोर्ट से खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अलशिफा का फटा जिगर, पांचों सदस्यों की टूटीं सिर की हड्डियां, अधिक खून बहने से मौत; इस रिपोर्ट से खुलासा
Wed, 22 Jul 2026 04:42 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 22 Jul 2026 04:42 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के हबीबपुर जान गंवाने वाले इस्लामुद्दीन और चार बच्चों की मौत का मुख्य कारण शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव होना रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि मकान की छत गिरने से परिवार के सभी पांचों सदस्यों के सिर की हड्डियां टूट गई थीं।
विज्ञापन
muzaffarnagar house collapse
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के हबीबपुर सीकरी गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में घायल दोनों बहनों सुमैया (9) और रुकैया (7) घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, फिलहाल उनकी हालत में सुधार हुआ है। मंगलवार को दोनों को स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई। तीमारदार दोनों को घर लेकर पहुंचे। गांव में गम का माहौल है।
हादसे में घायल बच्चे अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के पांचों सदस्यों की टूटीं सिर की हड्डियां...खून बहने से मौत
हबीबपुर के हादसे में जान गंवाने वाले इस्लामुद्दीन और चार बच्चों की मौत का मुख्य कारण शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव होना रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि मकान की छत गिरने से परिवार के सभी पांचों सदस्यों के सिर की हड्डियां टूट गई थीं। पेट पर कोई भारी वस्तु गिरने से भाई-बहन का जिगर भी फट गया।

मृतक इस्लाम की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार रात गांव हबीबपुर सीकरी में हुए हादसे में परिवार के मुखिया इस्लामुद्दीन सहित उसके चार बच्चों की भी गंभीर घायल होने से मौत हो गई। सुबह जानसठ सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. नदीम ने सभी शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शव गांव में आने पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
चारों बच्चों के शरीर पर मिले गहरे घाव
इस्लामुद्दीन के एक साल के पुत्र जीशान से लेकर बेटी रुखसार के शरीर पर पर गहरे घाव पाए गए। जीशान और रुखसार के सिर की हड्डी अलग-अलग दो स्थानों पर टूटी पाई गई। सात वर्षीय अलशिफा के चेहरे पर दाईं साइड में नीचे जबड़े तक गहरी चोट मिली।

अस्पताल में भर्ती मासूम।
- फोटो : अमर उजाला
मौत के सवाल का भाईचारे से दिया जवाब
हबीबपुर सीकरी...यहां रविवार रात जिंदगी और मौत के बीच कईं घंटे चली जद्दोजहद का जवाब गांव ने भाईचारे के साथ दिया। इस्लामुद्दीन का परिवार मलबे में दबा तो प्रजापति समाज के लोग बचाने के लिए सबसे पहले पहुंच गए। ग्रामीणों के बीच ना धर्म का फासला रहा और न ही जाति की दीवार बीच में आई।