{"_id":"6a60b3b569fcf411d207a6a4","slug":"meerut-slap-incident-petition-filed-in-sc-st-court-against-50-police-personnel-including-ssp-avinash-pandey-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ थप्पड़ कांड: एसएसपी अविनाश पांडे समेत 50 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एससी\/एसटी कोर्ट में याचिका, ये लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ थप्पड़ कांड: एसएसपी अविनाश पांडे समेत 50 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एससी/एसटी कोर्ट में याचिका, ये लगाए आरोप
Wed, 22 Jul 2026 05:44 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:44 PM IST
सार
Meerut News: कलक्ट्रेट पर दलित समाज के लोगों ने बीए की छात्रा हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और अधिवक्ता रवि गौतम को बंदी वाहन में थप्पड़ मारने के वीडियो वायरल हुए थे। इसी मामले में अधिवक्ता अनिल प्रधान की ओर से याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन
मेरठ में कलक्ट्रेट पर हंगामा, लाठीचार्ज। फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधिवक्ता अनिल कुमार प्रधान ने मेरठ की एससी-एसटी कोर्ट में एसएसपी अविनाश पांडे, एसपी देहात अभिजीत कुमार समेत 50 पुलिसकर्मियों के खिलाफ याचिका दाखिल की है, जिसकी सुनवाई तीन अगस्त को होगी। आरोप है कि बीए की छात्रा हत्याकांड मामले में 8 जुलाई को कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया था। एसएसपी अविनाश पांडे ने प्रदर्शनकारियों और बंदी वाहन में अधिवक्ता रवि गौतम को थप्पड़ मारे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता अनिल कुमार प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता अनिल कुमार प्रधान ने बताया कि बीए की छात्रा की हत्या के मामले में कलक्ट्रेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। मेरठ की पुलिस ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की, दलितों का उत्पीड़न और गालीगलौज की गई। इस संबंध में डीआईजी, गृह सचिव आदि को तहरीर देकर मांग की थी कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही गलत धाराएं लगाकर जेल भेजे गए बेकसूरों को रिहा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल प्रधान का कहना है कि अब एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे, एसपी देहात अभिजीत कुमार समेत 50 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हम कोर्ट गए हैं। तीन अगस्त की तारीख लगी है, जिस पर हम बहस करेंगे। न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़ा, तो जाएंगे।
ये है मामला
रोहटा में दलित छात्रा ललिता गौतम का शव मिला था। पुलिस आरोपी को जेल भेज दिया था, लेकिन परिजनों का कहना था कि इस मामले में अन्य लोग भी आरोपी हैं, जिन्हें जेल भेजा जाएगा।गिरफ्तारी की मांग को लेकर दलित समाज के लोगों ने आठ जुलाई को कलक्ट्रेट पर हंगामा किया था। करीब तीन घंटे तक चले धरने प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी अविनाश पांडेय ने धरना खत्म कराने का प्रयास किया मगर ग्रामीण नहीं माने। बाद में पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया। एसएसपी ने बंदी वाहन के अंदर प्रदर्शन में शामिल रहे रवि गौतम को कई थप्पड़ भी मारे थे। पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं सिविल लाइन पुलिस ने आठ लोगों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: हिंदू बस्ती में मुसलमानों ने खरीदे दो मकान, हंगामे के बाद प्रशासन ने खाली कराकर लगा दी सील

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन