{"_id":"6a60bc80572c3b4d80059b85","slug":"meerut-miscreants-raid-a-grocery-merchant-s-house-in-hastinapur-in-broad-daylight-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: हस्तिनापुर में किराना व्यापारी के घर दिनदहाड़े बदमाशों का धावा, 12 लाख की नकदी और आठ तौला सोना चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हस्तिनापुर में किराना व्यापारी के घर दिनदहाड़े बदमाशों का धावा, 12 लाख की नकदी और आठ तौला सोना चोरी
Wed, 22 Jul 2026 06:20 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:20 PM IST
सार
मेरठ के हस्तिनापुर स्थत डी ब्लॉक कॉलोनी में किराना व्यापारी हरीश के घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने करीब 22 लाख की चोरी की अंजाम दिया। वारदात के समय पिता-पुत्र दुकान पर थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चोरी के बाद पहुंची पुलिस जांच करती हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हस्तिनापुर में राजकीय इंटर कॉलेज के समीप स्थित किराना व्यापारी के मकान को दिनदहाड़े निशाना बनाते हुए बदमाशों ने 12 लाख रुपये की नकदी और करीब आठ तौला सोने के आभूषण चोरी कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
नगर की डी ब्लॉक कॉलोनी निवासी पीड़ित व्यापारी हरीश की थाना परिसर के सामने मुख्य मार्ग पर किराना की दुकान है। घटना के समय वह अपने पुत्र मोहित के साथ दुकान पर मौजूद थे। मोहित ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे घर पर नाश्ता करने गया था। वापस लौटते समय उसने घर के मुख्य गेट पर ताला लगाया था और फिर दुकान आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक बजे व्यापारी के भाई सुरेंद्र अपने घर से भोजन कर दुकान पर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि हरीश के मकान का मुख्य गेट खुला हुआ है और घर का पालतू कुत्ता बाहर घूम रहा है। शक होने पर उन्होंने तुरंत हरीश को सूचना दी। हरीश जब घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
घर के एक कमरे में रखी लोहे की सेफ खुली पड़ी थी और उसका लॉकर टूटा हुआ था। सेफ में रखी करीब 12 लाख रुपये की नकदी और आठ तौला सोने के जेवरात गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
वारदात से पहले रेकी की आशंका
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पहले से घर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और परिवार के दुकान पर होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस संदिग्ध बाइक सवारों की तलाश में जुटी है।
ये भी देखें...
मेरठ थप्पड़ कांड: एसएसपी अविनाश पांडे समेत 50 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एससी/एसटी कोर्ट में याचिका, ये लगाए आरोप
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पहले से घर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और परिवार के दुकान पर होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस संदिग्ध बाइक सवारों की तलाश में जुटी है।
ये भी देखें...
मेरठ थप्पड़ कांड: एसएसपी अविनाश पांडे समेत 50 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एससी/एसटी कोर्ट में याचिका, ये लगाए आरोप