फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांप से डसवाकर पति का कत्ल: 20 लाख का बीमा ही नहीं, ये कारण भी सामने आया; अतुल हत्याकांड में एक और नया खुलासा

Wed, 22 Jul 2026 10:16 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 22 Jul 2026 10:16 AM IST
सार

मेरठ में भाजपा नेता अतुल हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। अतुल की हत्या उसकी पत्नी ने अपने ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर सांप से डसवाकर की थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आर्थिक लाभ और आपसी संबंधों में अतुल की हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Meerut Snake Murder plan to murder Atul hatched for financial gain and due to interpersonal relationships
Meerut Snake Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के हस्तिनापुर में हुए चर्चित भाजपा नेता अतुल हत्याकांड की जांच में पुलिस के हाथ एक और महत्वपूर्ण सुराग लगा है। पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी दामिनी और उसके प्रेमी तुषार ने मिलकर सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची थी। दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।


पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला सामान्य सर्पदंश का प्रतीत हो रहा था, लेकिन परिजनों की शिकायत के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की परतें खोलनी शुरू कीं। जांच में सामने आया कि घटना कोई हादसा नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित साजिश का परिणाम थी।
Meerut Snake Murder plan to murder Atul hatched for financial gain and due to interpersonal relationships
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में अक्सर होता था विवाद
दामिनी और तुषार के बीच नजदीकियां थीं। जांच में यह भी सामने आया कि अतुल को इस संबंध की जानकारी होने लगी थी, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक, इसी के बाद दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
Meerut Snake Murder plan to murder Atul hatched for financial gain and due to interpersonal relationships
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में यह भी सामने आया है कि अतुल के नाम पर करीब 20 लाख रुपये का बीमा तथा पैतृक संपत्ति भी साजिश के पीछे वजह रही। पुलिस का दावा है कि आर्थिक लाभ और आपसी संबंधों के चलते हत्या की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Snake Murder plan to murder Atul hatched for financial gain and due to interpersonal relationships
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों सहित अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। हालांकि अभी पुलिस को वह जहरीला सांप और नशीली दवाइयां की तस्करी का आरोपी नहीं मिला है। 
विज्ञापन
Meerut Snake Murder plan to murder Atul hatched for financial gain and due to interpersonal relationships
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच जारी है, जो भी इस कांड में शामिल पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस तमाम डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed