फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Farmers Stopped on Way to Kisan Ghat, Protest Erupts at Kashi Toll Plaza

Meerut: दिल्ली जाने से रोके किसान, एक्सप्रेसवे पर धरने पर बैठे, टोल फ्री कराने की चेतावनी

Tue, 21 Jul 2026 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Jul 2026 02:11 PM IST
सार

मेरठ में किसान घाट जा रहे भाकियू धन सिंह कोतवाल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने काशी टोल प्लाजा पर रोक दिया। गुस्साए किसान धरने पर बैठ गए और टोल फ्री कराने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Meerut: Farmers Stopped on Way to Kisan Ghat, Protest Erupts at Kashi Toll Plaza
किसान घाट जाने से रोके किसान नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली के किसान घाट पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल के कार्यकर्ताओं को मेरठ में पुलिस ने रोक दिया।

विज्ञापन


मेरठ-दिल्ली द्रुतमार्ग स्थित काशी टोल प्लाजा पर रोके जाने से गुस्साए सैकड़ों किसान धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों के प्रदर्शन के कारण मेरठ से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली मंडल में रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द-कुछ के रूट बदले

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी टोल प्लाजा पर पहले से तैनात था भारी पुलिस बल
संयुक्त किसान मोर्चा ने 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर भारत सरकार और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसमें शामिल होने के लिए मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से किसान दिल्ली जा रहे थे।

इसी दौरान मेरठ-दिल्ली द्रुतमार्ग स्थित काशी टोल प्लाजा पर पहले से भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को टोल प्लाजा से पहले ही रोक दिया और उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी।

पुलिस पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप
दिल्ली जाने से रोके जाने पर किसान और संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया।

भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने कहा कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों, युवाओं और गरीबों से उनके अधिकार छीन रही है।
 

'दिल्ली नहीं जाने दिया तो टोल फ्री करेंगे'
पवन गुर्जर ने कहा कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और दिल्ली की सीमाओं को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को दिल्ली नहीं जाने दिया गया तो काशी टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में किसान एकत्र होंगे और टोल मार्ग को शुल्क मुक्त करा दिया जाएगा।

किसानों की भीड़ से यातायात प्रभावित
किसानों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद काशी टोल प्लाजा पर पुलिस की चौकसी और बढ़ा दी गई। द्रुतमार्ग पर किसानों के बड़ी संख्या में मौजूद रहने से मेरठ से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed