फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather: Monsoon becomes active again in West UP, bringing relief from intense heat; find out how long

West UP Weather: वेस्ट यूपी में मानसून फिर सक्रिय, बारिश ने दी तेज गर्मी से राहत, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Tue, 21 Jul 2026 06:42 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 21 Jul 2026 06:42 PM IST
सार

Meerut News: कई दिन से तेज गर्मी और उमस ने लोगों का बुरा हाल कर रखा था। सोमवार को शुरू हुई बारिश से राहत मिली और मंगलवार को भी मौसम सुहाना रहा। अगले 48 घंटे तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
West UP Weather: Monsoon becomes active again in West UP, bringing relief from intense heat; find out how long
झमाझम बारिश के बीच गुजरता बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सोमवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश मंगलवार को भी रुक-रुक कर जारी रही। लगातार वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम सुहाना होने से शहर की सड़कों पर भी चहल-पहल बढ़ गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

 

पिछले कुछ दिनों से मानसून की चाल धीमी पड़ने से उमस भरी गर्मी का असर बढ़ गया था। इससे जनजीवन प्रभावित होने लगा था। मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से सोमवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला मंगलवार तक भी जारी रहा। अगले 24 से 48 घंटे तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज वर्षा भी हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी और गर्मी का असर कम रहेगा। बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिला है। धान, मक्का, बाजरा, गन्ना और अन्य खरीफ फसलों के लिए यह वर्षा बेहद लाभदायक है। 
 
विज्ञापन

शहरवासियों को भी लंबे समय बाद उमस और तेज धूप से राहत मिली है। लगातार चल रही ठंडी हवाओं और बारिश के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। हालांकि, कई निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर फिसलन जैसी समस्याएं भी देखने को मिलीं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। 

चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 30.9 मिमी दर्ज की गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स 51 दर्ज किया गया। गंगानगर में 48, जयभीम नगर में 34, एमआईईटी कॉलेज 70, पल्लवपुरम में 52 दर्ज किया गया।

ये भी देखें...
Meerut: तीन दिन से अंधेरे में चार गांव, रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, किसानों ने एमडी-डीएम से की कार्रवाई की मांग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed