{"_id":"6a5f9c333180496ab80e8bad","slug":"meerut-constable-posted-at-daurala-police-station-sends-resignation-to-ssp-levels-serious-allegations-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: दौराला थाने के सिपाही ने एसएसपी को भेजा इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप; जांच में कुछ और निकला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दौराला थाने के सिपाही ने एसएसपी को भेजा इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप; जांच में कुछ और निकला मामला
Tue, 21 Jul 2026 09:50 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 21 Jul 2026 09:50 PM IST
सार
सिपाही शीलेन्द्र कुमार शर्मा के नाम से आए पत्र में आरोप लगाया है कि थाने के मुंशी अनुचित व्यवहार करते हैं और रुपयों की डिमांड करते हैं। ऐसे में वह नौकरी करने में असमर्थ है। वहीं सिपाही का कहना है कि उन्होंने ये पत्र नहीं भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौराला थाने में तैनात सिपाही शीलेन्द्र कुमार शर्मा के नाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मेरठ को संबोधित प्रार्थना पत्र भेजकर पुलिस सेवा से त्यागपत्र देने की इच्छा व्यक्त की गई है। इस पत्र में थाने में कार्यरत कुछ मुंशियों पर अनुचित व्यवहार और दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं देर रात सिपाही का बयान इस मामले में सामने आ गया। उनका कहना है कि किसी और ने उनके नाम और मोबाइल नंबर से ये प्रार्थना पत्र भेजा है।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया गया है कि थाने में तैनात कुछ मुंशी शीलेन्द्र शर्मा से बार-बार अनुचित बातें कहते हैं और कथित तौर पर उन पर दबाव डालते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वे किसी भी प्रकार का पैसा देने की स्थिति में नहीं हैं। मानसिक रूप से परेशान होकर वे पुलिस सेवा से इस्तीफा देना चाहते हैं। अपने पत्र में, उन्होंने 19 जुलाई 2026 को एक अज्ञात शव की ड्यूटी का भी जिक्र किया है। इस्तीफे संबंधी प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि थाना दौराला, पुलिस महानिरीक्षक मेरठ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी की प्रतिक्रिया
इस मामले में थाना प्रभारी सुमन सिंह का कहना है कि जब आरक्षी उपस्थित होंगे, तब उनसे बात की जाएगी। अभी इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
सिपाही बोला- फर्जी है इस्तीफे का प्रार्थना पत्र
आरक्षी शीलेंद्र कुमार शर्मा से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह प्रार्थना पत्र उन्होंने नहीं भेजा है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर यह पत्र भेजा है। पत्र पर लिखी गई हैंडराइटिंग भी उनकी नहीं है। किसी साथी ने शरारत की है।
ये बोले एसएसपी
एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि सिपाही ने प्रार्थना पत्र भेजे जाने से इन्कार किया है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।