फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति को सांप से डसवाकर कत्ल: हाथ पर गुदवाया 'अतुल की गुर्जरी', पर तुषार को दिल दे बैठी; जेल में कर रही ये काम

Tue, 21 Jul 2026 12:32 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 21 Jul 2026 12:32 PM IST
सार

मोहब्बत की कहानियां अक्सर सुनहरी शुरुआत के साथ शुरू होती हैं, लेकिन कभी-कभी इनका अंत किसी फिल्मी पटकथा से भी अधिक चौंकाने वाला होता है। एक ऐसी ही अजीबो-गरीब मेरठ के हस्तिनापुर में सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने पति के प्रति अटूट प्रेम दर्शाने के लिए अपने हाथ पर 'अतुल की गुर्जरी' का टैटू गुदवाया, लेकिन कुछ ही समय बाद अपने स्कूल के वैन ड्राइवर तुषार के प्यार में बगावत कर पति की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Meerut Snake Murder Wife Damini got Atul name tattooed on her hand but lost her heart to Tushar
Meerut Snake Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के हस्तिनापुर में भाजपा नेता की हत्या में एक और नया खुलासा हुआ है। पति अतुल पंवार की हत्या में जेल गई दामिनी ने अपने हाथ पर अतुल की गुर्जरी का टैटू गुदवाया था, लेकिन कुछ ही समय बाद अपने स्कूल के वैन ड्राइवर तुषार के प्यार में बगावत कर पति की हत्या कर दी।


अतुल और दामिनी की शादी को सात साल हो चुके थे। दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य चल रहा था। दामिनी ने अपनी कलाई पर बड़े अक्षरों में अतुल की गुर्जरी लिखवाया था। यह टैटू सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बना है।
Meerut Snake Murder Wife Damini got Atul name tattooed on her hand but lost her heart to Tushar
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब दो साल पहले दामिनी की मुलाकात तुषार से हुई। धीरे-धीरे सामान्य बातचीत प्यार में बदल गई। दामिनी और तुषार के बीच सोशल मीडिया पर संपर्क बढ़ा और देखते ही देखते यह रिश्ता घर की दहलीज लांघ गया।

 
Meerut Snake Murder Wife Damini got Atul name tattooed on her hand but lost her heart to Tushar
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दामिनी ने अपने पति के नाम का टैटू तो गुदवाया था, लेकिन उसका मन कहीं और भटक रहा था। अंततः बीते बृहस्पतिवार की देर रात दामिनी ने अपने पति अतुल की खौफनाक साजिश के तहत हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Snake Murder Wife Damini got Atul name tattooed on her hand but lost her heart to Tushar
आरोपी तुषार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोग सोशल मीडिया पर इसे 'आधुनिक दौर के छलावे' के रूप में देख रहे हैं। पुलिस अब इस प्रेम त्रिकोण की गुत्थी सुलझाने के लिए दामिनी के फोन कॉल रिकॉर्ड्स खंगाल रही है।
विज्ञापन
Meerut Snake Murder Wife Damini got Atul name tattooed on her hand but lost her heart to Tushar
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल में रामायण पढ़ रही दामिनी, मंगाई किताब
हस्तिनापुर में पति अतुल पंवार को प्रेमी तुषार के साथ मिलकर सांप से डसवाकर हत्या करने वाली पत्नी दामिनी की रात सलाखों के पीछे कट रही है। उसने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा से मांग रखी कि जेल में लाइब्रेरी में रखी कुछ किताबें उसको पढ़ने के लिए मुहैया कराई जाए ताकि जेल में उसका समय बीत सके। इसके साथ ही उसको रामायण भी पढ़ने के लिए दी गई है। अभी तक दामिनी से मुलाकात करने कोई जेल नहीं पहुंचा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed