फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 90-Year-Old Woman Dies After Heart Attack Following Disappointment Over Compensation

Meerut: मुआवजे की उम्मीद टूटी तो सदमे में किसान महिला की मौत, आठ महीने से चल रहा था किसानों का धरना

Wed, 22 Jul 2026 02:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Jul 2026 02:05 PM IST
सार

मेरठ में वेदव्यासपुरी योजना से जुड़ी 90 वर्षीय किसान महिला शांति देवी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। किसानों के अनुसार मुआवजे की प्रक्रिया को लेकर निराशा के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।

विज्ञापन
Meerut: 90-Year-Old Woman Dies After Heart Attack Following Disappointment Over Compensation
मौके पर मौजूद परिजन व क्षेत्रीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में वेदव्यासपुरी योजना से जुड़े किसानों के मुआवजे का मामला एक बार फिर चर्चा में है। सोमवार देर रात पूठा निवासी 90 वर्षीय किसान महिला शांति देवी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। किसानों का कहना है कि मुआवजे की प्रक्रिया को लेकर निराशाजनक जानकारी मिलने के बाद वह आहत थीं। घर पहुंचने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मुआवजे की प्रक्रिया पूछी, निराशाजनक जवाब मिलने के बाद बिगड़ी तबीयत
ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार को किसानों की राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के साथ मुआवजे की प्रक्रिया को लेकर बैठक हुई थी। बैठक के बाद जब किसान गांव पहुंचे तो शांति देवी ने उनसे मुआवजे के बारे में जानकारी ली। किसानों के अनुसार, उन्हें बताया गया कि बैठक में अधिकारी और राज्य मंत्री भी मुआवजे को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे सके हैं और अब मुआवजा मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि यह जानकारी मिलने के बाद शांति देवी काफी निराश हो गईं। वह अपने घर चली गईं और कुछ देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: संसद में विपक्ष का काला प्रदर्शन, सांसद हरेंद्र मलिक समेत सांसदों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

आठ महीने तक मेरठ मंडपम में चला था किसानों का धरना
वेदव्यासपुरी योजना से जुड़े किसान बढ़े हुए प्रतिकर के तहत मुआवजे की मांग को लेकर करीब आठ महीने तक मेरठ मंडपम स्थल पर धरने पर बैठे थे। किसानों के आंदोलन के दौरान मेरठ मंडपम का काम भी प्रभावित हुआ था। बाद में मेडा अधिकारियों और राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के साथ कई दौर की वार्ता और आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया था।

किसान नेता सुभाष प्रधान ने बताया कि किसानों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर भरोसा करते हुए धरना समाप्त किया था, लेकिन अभी तक मुआवजे को लेकर कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। सोमवार को राज्य मंत्री के साथ हुई बैठक में भी किसानों को उचित आश्वासन नहीं मिला।

किसान बोले- आश्वासन के बाद भी समाधान नहीं निकला
शांति देवी की मौत की जानकारी मिलने के बाद वेदव्यासपुरी योजना से जुड़े पूठा, कुंडा, डूंगरावली और मालियाना समेत कई गांवों के किसान उनके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।

किसान नेता सुभाष प्रधान ने कहा कि किसान शुरुआत से ही अधिकारियों और सरकार के मंत्रियों की बात मानते आए हैं, लेकिन अब उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ इस तरह का रवैया उचित नहीं है। आने वाले समय में किसान बैठक कर आंदोलन की नई रणनीति तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed