SSC CGL Result: सीजीएल टियर-1 का रिजल्ट घोषित, 1.39 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल; देखें कट ऑफ अंक
SSC CGL Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग एसएससी सीजीएल टियर-1 परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों में से 1.39 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को टियर-2 परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है। रिजल्ट के साथ ही श्रेणीवार और पदवार कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विस्तार
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 14,438 पदों को भरा जाना है।
उम्मीदवारों की संख्या
परिणाम की आधिकारिक पीडीएफ के अनुसार, एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 के लिए 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 1,39,395 उम्मीदवार टियर-1 परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं और अब वे टियर-2 परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।
पदों के अनुसार चयन और कट-ऑफ अंक
कुल उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से 6,196 उम्मीदवारों को जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO) पद के लिए, 2,781 उम्मीदवारों को सांख्यिकी अन्वेषक (ग्रुप-II) पद के लिए तथा 1,30,418 उम्मीदवारों को अन्य पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। कट-ऑफ की बात करें तो सबसे अधिक कट-ऑफ JSO पद के लिए रहा, इसके बाद सांख्यिकी अन्वेषक (ग्रुप-II) का स्थान रहा, जबकि अन्य पदों के लिए कट-ऑफ अपेक्षाकृत कम रहा।अन्य पद के लिए एसएससी सीजीएल कट-ऑफ 2025
| श्रेणी | कट-ऑफ अंक |
|---|---|
| एससी | 114.97063 |
| एसटी | 106.36936 |
| ओबीसी | 130.36617 |
| ईडब्ल्यूएस | 127.41630 |
| यूआर | 136.83159 |
| ईएसएम | 92.80460 |
| ओएच | 100.87394 |
| एचएच | 68.79973 |
| वीएच | 72.00006 |
| अन्य-दिव्यांग | 41.70541 |
एसएससी सीजीएल टियर-1 कट-ऑफ 2025: जेएसओ
| श्रेणी | कट-ऑफ अंक |
|---|---|
| एससी | 137.29518 |
| एसटी | 136.40211 |
| ओबीसी | 153.46108 |
| ईडब्ल्यूएस | 151.58638 |
| यूआर | 153.46108 |
| ओएच | 125.16130 |
| एचएच | 104.04315 |
| वीएच | 134.15850 |
एसएससी सीजीएल टियर-1 कट-ऑफ 2025: सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-II
| श्रेणी | कट-ऑफ अंक |
|---|---|
| एससी | 137.16184 |
| एसटी | 130.16987 |
| ओबीसी | 150.51402 |
| ईडब्ल्यूएस | 152.14666 |
| यूआर | 152.47231 |
| एचएच | 112.62423 |
| वीएच | 127.48052 |
SSC CGL Result 2025: रिजल्ट कैसे करें चेक?
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अब Result सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद SSC CGL Tier-1 Result 2025 लिंक खोलें।
- अब PDF फाइल डाउनलोड करें और Ctrl + F दबाकर अपना Roll Number/Name खोजें।