सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL Tier 1 Final Answer Key 2025 Out: Download Response Sheet and Marks Before April 9 Deadline

SSC CHSL 2025: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 की अंतिम उत्तर कुंजी और अंक वेबसाइट पर हुए अपलोड; इस दिन तक करें डाउनलोड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 20 Mar 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

SSC CHSL Final Answer Key 2026: एसएससी ने सीएचएसएल 2025 टियर-1 की फाइनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार 9 अप्रैल 2026 शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन कर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद डेटा उपलब्ध नहीं रहेगा।
 

SSC CHSL Tier 1 Final Answer Key 2025 Out: Download Response Sheet and Marks Before April 9 Deadline
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार

SSC CHSL 2025 Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2025 के टियर-1 की फाइनल आंसर-की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और प्राप्त अंक देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही, प्रत्येक उम्मीदवार के व्यक्तिगत अंक भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जिससे अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन का सही आकलन कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 अप्रैल तक कर सकते हैं डाउनलोड

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सुविधा सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार 9 अप्रैल 2026 को शाम 6 बजे तक ही अपनी फाइनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और अंक डाउनलोड कर सकेंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद यह डेटा वेबसाइट से हटा दिया जाएगा और किसी भी प्रकार के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने दस्तावेज डाउनलोड कर लें और उनका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

गौरतलब है कि एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इसके बाद 27 फरवरी 2026 को टियर-1 का परिणाम घोषित किया गया था। अब आयोग ने अंतिम आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी फाइनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'CHSL Tier-I Final Answer Keys' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और अंक दिखाई देंगे।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी जानकारी डाउनलोड कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed