सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Falguni pathak viral song sawan me Woman worker dancing with several bricks on her head video goes viral

Viral Video: मेहनत और हुनर एक साथ, सिर पर कई ईंट रखकर डांस करती मजदूर महिला ने जीता लाखों लोगों का दिल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Fri, 20 Mar 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक ईंट भट्ठा पर काम करती महिला मजदूर सिर पर कई ईंट रखकर मुस्कुराते हुए डांस करती नजर आ रही है। सिर में ईंट रखकर नाचती महिला का बैलैंस देख आप भी हैरान रह जाएंगे। 

Falguni pathak viral song sawan me Woman worker dancing with several bricks on her head video goes viral
महिला मजदूर अपने सिर पर कई ईंटें रखकर नाचती हुई - फोटो : @sabitri95284 Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Brick Balancing worker Viral video: गरीबी अक्सर व्यक्ति को ऐसे हुनर सिखा देती है जो औरो से अलग होता है। आपके अदंर छिपा हुनर गरीबी से लड़ने का एक सशक्त साधन बन सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ईंट भट्ठा पर काम करती महिला मजदूर का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला सिर पर कई ईंट रखकर मुस्कुराते हुए डांस करती नजर आ रही है। सिर में ईंट रखकर नाचती महिला का बैलैंस देख आप भी हैरान रह जाएंगे। 

Trending Videos


Viral Video: प्री-वेडिंग शूट में फोटोग्राफर ने दूल्हा-दुल्हन को दिलवाए ऐसे पोज, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक ईंट भट्ठा पर काम करने वाली महिला मजदूर सिर पर कई ईंट रखकर मुस्कुराते हुए डांस करती नजर आ रही है। सिर में ईंट रखकर नाचती महिला का बैलैंस देख आप भी हैरान रह जाएंगे। हैरानी की बात यह है कि इतना भारी बोझ उठाने के बावजूद वह फाल्गुनी पाठक के गाने 'सावन में' पर मजेदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही है और मुस्कुराते हुए गजब के रिएक्शन भी दे रही है। सिर पर इतनी सारी ईंटों को बैलेंस करके डांस करना आसान नहीं होता। यह कोई एक्टिंग नहीं, बल्कि असली मेहनत का हुनर है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sabitri Yadav (@sabitri95284)


सिर में ईंटें रखकर नाचती महिला का यह बैलेंस और आत्मविश्वास लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @sabitri95284 पर शेयर किया गया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। मजदूर महिला के इस वीडियो को अब तक 5 मिलियन (50 लाख) से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं कई हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

Viral Video: दूर होकर भी पास होने का एहसास, CCTV कैमरे में बेटी से बात करते माता-पिता, देखें वीडियो


Viral Video: स्कूल से लौट रहे लड़के को रास्ते में मिली बरात, यूनिफॉर्म और बैग के साथ मचाया खूब धमाल

मजेदार अंदाज में एक्सप्रेशन के साथ डांस करती महिला मजदूर लोग के वीडियो को देख लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, जीवन के दुखों को नाचते गाते भूल जाओ। दूसरे यूजर ने लिखा, इससे खूबसूरत डांस कोई हो ही नहीं सकता। इससे यह तो पता चलता है कि, कड़ी मेहनत करने वाले लोग भी खुश रहना जानते हैं और छोटे-छोटे पलों में भी खुशी ढूंढी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed