सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Parents were talking to their daughter through CCTV camera heart touching video goes viral

Viral Video: दूर होकर भी पास होने का एहसास, CCTV कैमरे में बेटी से बात करते माता-पिता, देखें वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Fri, 20 Mar 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में घर से दूर रहने वाली शिवानी शुक्ला के माता-पिता CCTV कैमरे के जरिए उनसे जुड़ने की कोशिश करते हैं। वो हर दिन कैमरे के सामने आकर हाथ हिलाते हुए इशारों में बात करते हैं। 

Parents were talking to their daughter through CCTV camera heart touching video goes viral
CTV कैमरे में बेटी से बात करते माता-पिता - फोटो : @shivani_shukla Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Viral Video: बढ़ते अपराधों के मद्देनजर, घरों में भी CCTV कैमरे लगाना आजकल बेहद जरूरी हो गया है, जो सुरक्षा के लिहाज से लगाए जाते हैं। लेकिन हाल ही में CCTV कैमरे से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो आपके दिल को छू लेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, घर से दूर रहने वाली शिवानी शुक्ला के माता-पिता CCTV कैमरे के जरिए उनसे जुड़ने की कोशिश करते हैं। वो हर दिन कैमरे के सामने आकर हाथ हिलाते हुए इशारों में बात करते हैं। 


यह घर से दूर रहने वाली एक लड़की शिवानी शुक्ला की भावुक कहानी है, जो काम या पढ़ाई के चलते अपने घर से दूर दूसरे शहर में रहने लगीं। उनके माता-पिता ने उनकी सुरक्षा के लिए घर में CCTV कैमरा लगवाया था, ताकि वे दूर रहकर भी उन पर नजर रख सकें। लेकिन धीरे-धीरे यह कैमरा सिर्फ सुरक्षा का साधन नहीं बल्कि प्यार जताने का एक अनोखा तरीका बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Viral Video: अब नहीं रहा अकेला बेबी मंकी पंच, नई साथी के साथ खेलता-कूदता आया नजर, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, शिवानी के माता-पिता CCTV कैमरे के सामने खड़े होते हैं। कैमरे की तरफ देखकर हाथ हिलाकर ऐसे बात करते हैं जैसे उनकी बेटी सामने ही हो। बता दें कि यह उनका रोज का एक छोटा सा रूटीन बन गया है। वीडियो में आप एक ऐसा पल भी देख सकते हैं, जहां शिवानी की मां कैमरे की तरफ देखकर इशारे से पूछती हैं- खाना खा लिया? दूर होने पर भी ये अहसास महसूस करना कि वो इंसान आपके पास ही है, कभी-कभी काफी होता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by shivani_shukla✨ (@shivani_shukla_msd)


भावुक कर देने वाले इस वीडियो को खुद शिवानी शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @shivani_shukla पर शेयर किया है। वीडियो को अभी तक 4 मिलियन (40 लाख) से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, तो वहीं वीडियो को कई हजारों लोगोंं ने लाइक भी किया है। 

Viral Video: रील के लिए मौत का खेल खेलता नजर आया लड़का, स्केटिंग करते हुए चलती बस के नीचे घुसा, देखें वीडियो


Viral Video: दूल्हा-दुल्हन की वरमाला देख लोगों को याद आया दही हांडी उत्सव, वीडियो देख हंसी रोक पाना मुश्किल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- यह दिल को छू लेने वाला है, तकनीक कभी-कभी मददगार साबित होती है। दूसरे यूजर ने लिखा- कभी न खत्म होने वाला प्यार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed