सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   dawat e meow cat kittens biryani party video goes viral on internet

Viral Video: बिल्ली के मां बनने पर घरवालों ने मनाया जश्न, पूरे खानदान को दी बिरयानी पार्टी, वीडियो हुआ वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर बिल्ली के मां बनने की पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। एक परिवार ने पालतू बिल्ली के मां बनने पर जश्न मनाया और बिरयानी पार्टी दी। 

dawat e meow cat kittens biryani party video goes viral on internet
बिल्ली के मां बनने पर घरवालों ने मनाया जश्न - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। रील के लिए लोग अजीबोगरीब हरकतें भी कर रहे हैं। इंटरनेट पर कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जो बेहद हैरान करने वाले होते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूरा खानदान समेत बिरयानी पार्टी कर रहा है। लेकिन इस पीछे की वजह जानकर आप चौंक जाएंगे। 

Trending Videos


बिल्ली के मां बनने पर परिवार ने मनाया जश्न 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें परिवार खुशियां मना रहा है और दावत करता हुआ दिख रहा है। इसके पीछे की वजह घर में पाली गई बिल्ली है। परिवार ने पालतू बिल्ली के मां बनने पर घर को इतना अच्छे सजाया, जैसे किसी की शादी हो। हर तरफ मेहमान दिख रहे हैं, तो वहीं बिल्ली को नई ड्रेस पहना गया है और उसके सिर पर क्राउन पहनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे खास बात यह है कि घर आने वाले मेहमान बिल्ली के बच्चों को पैसे भी दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली मेहमानों से घिरी है और उसके सामने केक रखा है। इसके बाद बिल्ली को केक के सामने लाकर उससे केक कटवाते हैं और सभी घर वाले तालियां बजाते हैं। 

Viral Video: अब नहीं रहा अकेला बेबी मंकी पंच, नई साथी के साथ खेलता-कूदता आया नजर, वीडियो हुआ वायरल

केक काटने के बाद बिरयानी की पार्टी 

वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरे परिवार के लिए बिरयानी रखा हुआ है। लोग एक साथ बैठकर बिरयानी खा भी रहे हैं। यह सभी इंतजाम बिल्ली के मां बनने पर किया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Raunaque jahan parwez (mayor) (@queenofmayor0786)




Viral Video: रील के लिए मौत का खेल खेलता नजर आया लड़का, स्केटिंग करते हुए चलती बस के नीचे घुसा, देखें वीडियो

लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो को queenofmayor0786 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। अभी लाखों लोग वीडियो को देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- बिरयानी खाने का बहाना चाहिए बस। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed