Viral Video: रील के लिए मौत का खेल खेलता नजर आया लड़का, स्केटिंग करते हुए चलती बस के नीचे घुसा, देखें वीडियो
Stunt Viral Video: वीडियो में एक लड़का स्केटिंग करते हुए सीधे बस के नीचे घुस जाता है। कुछ सेकंड के लिए तो ऐसा लगता है जैसे कोई बड़ा हादसा हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं वो फिर से स्केटिंग करते हुए बस के नीचे से बाहर भी निकल आता है।
विस्तार
Boy Skating Under Moving Bus Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील बनाने के लिए बच्चे हों या बड़े सभी कुछ भी करने को तैयार हैं। इसके कारण कई लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है, जिनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़का स्केटिंग करते हुए सीधे बस के नीचे घुस जाता है।
Viral Video: दूल्हा-दुल्हन की वरमाला देख लोगों को याद आया दही हांडी उत्सव, वीडियो देख हंसी रोक पाना मुश्किल
यह बहादुरी नहीं, सरासर बेवकूफी है ! एक छोटी सी चूक और सब खत्म..!
अपनी जान की नहीं तो कम से कम अपने माता-पिता के बारे में तो सोचो..!
सिर्फ एक पल की मस्ती के लिए अपनी जान खतरे में डालना समझदारी नहीं है..!
माता-पिता हर जगह साथ नहीं हो सकते, इसलिए बच्चों को भी समझना होगा कि… pic.twitter.com/wqidmfavvY— Ramesh Meena (@MeenaRamesh91) March 17, 2026
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @MeenaRamesh91 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, यह बहादुरी नहीं, सरासर बेवकूफी है। एक छोटी सी चूक और सब खत्म, अपनी जान की नहीं तो कम से कम अपने माता-पिता के बारे में तो सोचो। सिर्फ एक पल की मस्ती के लिए अपनी जान खतरे में डालना समझदारी नहीं है। माता-पिता हर जगह साथ नहीं हो सकते, इसलिए बच्चों को भी समझना होगा कि बहादुरी और बेवकूफी में बहुत पतली लाइन होती है। रीलबाजी के लिए इतना खतरनाक स्टंट, अगर अभी कुछ हादसा हो जाए फिर इसके माता-पिता रो-रोकर पागल हो जाएंगे, लेकिन इसको यह बात समझ नहीं आ रही है।
कमेंट
कमेंट X