सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 Preview Shows Cancelled And Delayed Fans Getting Angry And Create Chaos Ranveer Singh Aditya Dhar

Dhurandhar 2: गुस्से में बदला फैंस का उत्साह, ‘धुरंधर 2’ के प्रिव्यू शो कई शहरों में हुए कैंसिल; यह रही वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 18 Mar 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Preview Shows Cancelled: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। आज फिल्म के प्रिव्यू शो भी होने थे। लेकिन कई जगह ये शो कैंसिल होने से अब फैंस का उत्साह गुस्से में तब्दील हो गया है। जानिए क्या रही वजह और मेकर्स का क्या है कहना…

Dhurandhar 2 Preview Shows Cancelled And Delayed Fans Getting Angry And Create Chaos Ranveer Singh Aditya Dhar
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ कल यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रिलीज से एक दिन पहले आज यानी 18 मार्च को कुछ शहरों में फिल्म के प्रिव्यू शो रखे गए थे। हालांकि, साउथ में फिल्म के ये प्रिव्यू शो कैंसिल होने से फैंस काफी नाराज हो गए। लेकिन अब कई अन्य शहरों में भी फिल्म के प्रिव्यू शो कैंसिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं दिल्ली, मुंबई और भोपाल समेत कुछ शहरों में शो के देरी से शुरू होने की भी शिकायतें सामने आ रही हैं। जिन्हें लेकर अब फैंस में नाराजगी बढ़ने लगी है। फैंस शो कैंसिल होने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और फिल्म के मेकर्स पर नाराजगी जता रहे हैं। 

Trending Videos

पहले हुई देरी, फिर कैंसिल हुआ शो
एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि पहले दो घंटे शो शुरू होने में देरी हुई, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी दिखी। आखिर अंत में शो कैंसिल ही कर दिया गया। ये काफी निराशाजनक है। एक यूजर ने लिखा कि पहले डिस्ट्रिक्ट एप से टिकट बुक किया। लेकिन थिएटर वालों ने शो कैंसिल कर दिया। इसके बाद दोबारा शो को बुक करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब डिस्ट्रिक्ट पास काम नहीं कर रहा है और शो भी नहीं बुक हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
 

 

मलयालम में बुक किया शो, लेकिन हो गया कैंसिल
एक फैंस ने निराशा जताते हुए लिखा, ‘मैंने आज शाम 5 बजे धुरंधर: द रिवेंज के पेड प्रीमियर के टिकट बुक किए थे। धुरंधर 1 में इंग्लिश सबटाइटल्स नहीं थे, इसलिए मैंने धुरंधर 2 का मलयालम वर्जन बुक किया। और अंदाजा लगाइए? शो कैंसिल हो गया। थिएटर वालों ने कहा कि उन्हें डीसीपी नहीं मिली।’
 


 

 

साउथ के बाद दिल्ली-मुंबई में भी शोज में हुई देरी, नहीं पहुंची कैसेट
साउथ में शो कैंसिल होने के बाद अब दिल्ली, मुंबई और भोपाल जैसे शहरों में भी ‘धुरंधर 2’ के प्रिव्यू शो कैंसिल होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। वहीं दिल्ली-मुंबई में कई शोज के देर से शुरू होने की भी खबरें आ रही हैं, जिससे दर्शकों में लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शो कैंसिल होने की वजह फिल्म की कैसेट का थिएटर्स में न पहुंचना ही बताया जा रहा है। ऐसे में कहीं न कहीं मेकर्स पर सवाल उठ रहे हैं।

Dhurandhar 2 Preview Shows Cancelled And Delayed Fans Getting Angry And Create Chaos Ranveer Singh Aditya Dhar
आदित्य धर और धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
मेकर्स ने मांगी माफी
शो रद्द होने और देरी को लेकर सामने आ रही खबरों पर अब ‘धुरंधर 2’ के निर्देशक आदित्य धर ने माफी मांगी है। आदित्य ने एक्स पर एक स्टेटमेंट जारी करके फैंस से कहा, ‘हमारे प्रिय धुरंधर परिवार, धुरंधर हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है - यह कुछ ऐसा है जिसे हमने जिया है।
 

भारत भर में हमारे अधिकांश हिंदी शो शाम 5 बजे से निर्धारित समय पर चल रहे हैं। हमारे सभी तमिल और तेलुगु शो रात 9 बजे से शुरू होंगे। हालांकि, अप्रत्याशित तकनीकी दिक्कतों के कारण, हमारे मलयालम और कन्नड़ शो कल सुबह से शुरू होंगे।

अगर आपके सिनेमाघर में डब की हुई फिल्म नहीं चल रही है, तो आपके पास रिफंड लेने या हिंदी फिल्म को सबटाइटल के साथ देखने का विकल्प होगा। असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। इस फिल्म के प्रति आपका प्यार हमारे लिए बहुत मायने रखता है और हम इसे आपके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed