सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Courier Stunt Viral Bengaluru family stuffs father in bag, tries to courier him to Mangaluru

Courier Stunt: बुजुर्ग पिता को बोरे में भरकर कर दिया कूरियर! वायरल होने के लिए परिवार ने किया खतरनाक कारनामा

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Courier Stunt Viral: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक परिवार सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए बुजुर्ग पिता को बोरी में भरकर कोरिया करने के लिए पहुंच गया। 

Courier Stunt Viral Bengaluru family stuffs father in bag, tries to courier him to Mangaluru
बुजुर्ग पिता को बोरे में भरकर कर दिया कूरियर! - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Courier Stunt Viral: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है। इसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। यहां पर एक परिवार ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कुछ ऐसा किया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, एक महिला और उसके परिवार के लोगों ने अपने ही बुजुर्ग पिता को एक बोरी में भरकर बंद कर दिया और कूरियर ऑफिस पहुंचा दिया। उनका दावा था कि वे उसे मंगलुरु भेजना चाहते हैं। अब यह तेजी से वायरल हो रहा है। 

Trending Videos


बोरी खोलते ही कर्मचारियों के उड़े होश

बेंगलुरु के विनायक सर्कल इलाके में एक कूरियर ऑफिस में यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य एक बड़ी बोरी लेकर पहुंचे और कहा क उन्हें पार्सल करना है। हालांकि, उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि उस बोरी के भीतर एक इंसान है। इसके बाद कूरियर कर्मचारियों को शक हुआ, तो उन्होंने बोरी खोलने के लिए कहा, तो परिवार ने इंकार कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने खुद बोरी को खोला, तो अंदर से एक बुजुर्ग व्यक्ति बाहर निकले, जिन्हें देखकर सभी के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसी थी बुजुर्ग की हालत?

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोरी के अंदर बंद बुजुर्ग व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी हो रही थी और वो बेहद परेशान थे। कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत पानी दिया और उनकी हालत संभाला। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। यह एक मजाक नहीं था, बल्कि गंभीर चिंता का विषय था।

Viral Video: चीन में महिला को देखते ही बेकाबू हो गया रोबोट, करने लगा ऐसी हरकतें, पकड़कर ले गई पुलिस




Viral Video: दूल्हा-दुल्हन की वरमाला देख लोगों को याद आया दही हांडी उत्सव, वीडियो देख हंसी रोक पाना मुश्किल

कूरियर कर्मचारियों ने बुलाई पुलिस

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कर्मचारियों ने परिवार से सवाल किया, तो उन्होंने फिर भी पार्सल भेजने की बात कही और वो पैसे देने के लिए तैयार थे। बहस बढ़ने के बाद कूरियर कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाया। हालांकि, पुलिस के आने से पहले ही परिवार वहां भाग गया। पुलिस ने परिवार को ट्रेस किया और थाने बुलाया। पूछताछ में उन्होंने हैरान करने वाला खुलासा किया है। परिवार का कहना है कि उन्होंने यह एक सोशल मीडिया रील बनाने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि त्योहार में बस के बढ़े किराए और टिकट की कमी पर एक मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीर माना और समझया, जिसके बाद परिवार ने माफी मांगी।

Viral Post: मेट्रो की फर्श पर बैठकर काम करने लगा शख्स, बाॅस का आया था फोन, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

कौन-कौन था स्टंट में शामिल?  

परिवार में महिला, उसका पति, सास और देवर शामिल थे और बोरी में बंद बुजुर्ग उसके पिता थे। महिला ने बताया कि वो काफी परेशान थी कि उसके पिता महंगे किराए और सीट न मिलने की वजह से यात्रा नहीं कर पा रहे थे। अब उन्हें इस ऐसा कदम उठाने की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed