Viral Post: मेट्रो की फर्श पर बैठकर काम करने लगा शख्स, बाॅस का आया था फोन, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
Viral Video: वायरल पोस्ट में एक शख्स दिल्ली मेट्रो के भीड़भाड़ वाले डिब्बे में फर्श पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता नजर आ रहा है। बताया गया कि मैनेजर का फोन आने के बाद उसने तुरंत काम शुरू कर दिया।
विस्तार
Delhi Metro Viral Photo: सोशल मीडिया पर अक्सर दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें मारपीट से लेकर लोगों के डांस तक वीडियो शामिल होते हैं। लेकिन हाल ही में दिल्ली मेट्रो से एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स दिल्ली मेट्रो के भीड़भाड़ वाले डिब्बे में फर्श पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता नजर आ रहा है। बताया गया कि मैनेजर का फोन आने के बाद उसने तुरंत काम शुरू कर दिया।
Viral Video: यूनिफॉर्म को लेकर बच्चे का जवाब सुनकर भावुक हुआ टीचर, फिर जो किया हो गया वायरल, देखें वीडियो
वायरल पोस्ट में दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन का एक भीड़भाड़ वाला कोच दिखाई देता है। उस भीड़ के बीच एक व्यक्ति फर्श पर बैठा हुआ है, उसकी गोद में लैपटॉप खुला है और वह फोन पर बात करते हुए अपना काम पूरा करता नजर आ रहा है।
saw this guy in the metro. got a call from his manager and immediately opened his laptop, sat on the floor, and started finishing his work. pic.twitter.com/XChDwHwJAy— kush.exe (@kuxh101) March 15, 2026
मेट्रो में फर्श पर बैठ लैपटॉप पर काम करते शख्स के इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @kuxh101 नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, उसने इस व्यक्ति को मेट्रो में देखा। जैसे ही उसके मैनेजर का फोन आया, उसने बिना देर किए लैपटॉप खोला और जमीन पर बैठ गया और वहीं काम शुरू कर दिया। यह दृश्य देखकर कई लोग हैरान रह गए।
Viral Video: स्कूल से लौट रहे लड़के को रास्ते में मिली बरात, यूनिफॉर्म और बैग के साथ मचाया खूब धमाल
दिल्ली मेट्रो की ये पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गई, जिसे लाखों बार देखा गया। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने उस व्यक्ति की मेहनत और समर्पण की तारीफ की, तो कई लोगों ने इसे काम के बढ़ते दबाव और खराब वर्क-लाइफ बैलेंस का उदाहरण बताया। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- मैनेजर का फोन आया और भाई ने मेट्रो को ही ऑफिस बना लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- यह असल में टॉक्सिक वर्क कल्चर को दिखाता है
डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी पर आधारित है। amarujala.com इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
कमेंट
कमेंट X