{"_id":"69bab15404e7675e550e231f","slug":"elephant-aggressively-trampled-man-but-he-miraculous-escape-elephant-attack-video-viral-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Elephant Attack: हाथी ने युवक को पटका, पैरों से कुचला और सीने पर चढ़कर हो गया खड़ा, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Elephant Attack: हाथी ने युवक को पटका, पैरों से कुचला और सीने पर चढ़कर हो गया खड़ा, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार
Elephant Attack Video: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक हाथी अचानक युवक पर हमला कर देता है और उसे पैरों से रौंदता है।
हाथी ने युवक को पटका, पैरों से कुचला और सीने पर चढ़कर हो गया खड़ा
- फोटो : X
विज्ञापन
विस्तार
Elephant Attack Video: ओडिशा के ढेंकानाल जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया है, लेकिन अच्छी बात यह रही है कि वो जिंदा बच गया। लोगों का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि यह दिल दहला देने वाली घटना तालबराकोट इलाके की है। यहां पर युवक विद्याधर बेहरा जंगल के पास गया था, जो गोविंदपुर-तालबराकोट वन क्षेत्र में है। इसी दौरान वहां एक जंगली हाथी पहुंच जाता है। इससे पहले कि वो कुछ समझ पाता हाथी ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी ने पहले युवक को सूंड से पटक दिया और फिर अपने पैर से कुचलने लगा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि हाथी युवक के ऊपर खड़ा है। आमतौर पर ऐसे हमलों में जान बचना मुश्किल होता है, लेकिन युवक की किस्मत अच्छी थी।
Space News: अब रात में भी होगा दिन और चमकेगा सूर्य, जानिए आखिर ऐसा क्या होना वाला है
कुछ देर बाद हाथी अचानक पीछे हट जाता है और जंगल में चला जाता था। इससे युवक की जान बच जाती है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी विद्याधर ने हिम्मत दिखाई और खुद उठकर थोड़ी दूरी तक चला। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को ढेंकानाल जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया।
Space News: अंतरिक्ष में दो ग्रहों के बीच हुई भीषण टक्कर, अब वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
हाथी ने युवक पर किया हमला और पैरों से रौंदा pic.twitter.com/JAwu08lIX1
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) March 18, 2026
Courier Stunt: बुजुर्ग पिता को बोरे में भरकर कर दिया कूरियर! वायरल होने के लिए परिवार ने किया खतरनाक कारनामा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि युवक के पैर, हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत अभी नाजुक है। वह होश में है और इलाज जारी है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सुबह और शाम के समय जंगल की तरफ न जाएं।