सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Baby monkey punch finds love momochan japan zoo video goes viral on social media

Viral Video: अब नहीं रहा अकेला बेबी मंकी पंच, नई साथी के साथ खेलता-कूदता आया नजर, वीडियो हुआ वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Thu, 19 Mar 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: आपको बेबी मंकी पंच तो याद ही होगा, जिसे जन्म के बाद मां का प्यार नहीं मिला और उसने एक सॉफ्ट टॉय को ही अपना सहारा बना लिया। हाल ही में  छोटे बंदर से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसे देखन के बाद आपके चेहरे पर भी खुशी आ जाएगी।

Baby monkey punch finds love momochan japan zoo video goes viral on social media
बेबी मंकी पंच को मिला साथी - फोटो : @Mofumofu0004
विज्ञापन

विस्तार

Baby Monkey Punch Viral Video: जापान के इचिकावा सिटी जू में रहने वाले पंच की कहानी आप सभी जानते होगे। जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया था। पंच पहले भी चर्चा में आ चुका है। जब वह एक सॉफ्ट टॉय ओरंगुटान के खिलौने से लिपटकर प्यार खोजता था। जब उसे मां का सहारा नहीं मिला, तो उसने उस सॉफ्ट टॉय को ही अपना सहारा बना लिया। हाल ही में एक बार फिर बेबी मंकी पंच का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी नई साथी के साथ खेलता-कूदता नजर आ रहा है। 

Trending Videos


Viral Video: दूल्हा-दुल्हन की वरमाला देख लोगों को याद आया दही हांडी उत्सव, वीडियो देख हंसी रोक पाना मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में आप दोनों को साथ में उछलते-कूदते, एक-दूसरे का पीछा करते और बेहद करीब नजर आते देख सकते है। कुछ पलों में दोनों के बीच स्नेह भी साफ झलक रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बेबी मंकी पंच के साथ मोमो-चान नाम की मादा (फीमेल) मैकाक है। यह देखकर ऐसा लग रहा है कि, अब हमारा बेबी मंकी पंच अकेला नहीं रहा उसे मोमो-चान नाम की नई साथी मिल गई है, जिसके साथ वो बहुत खुश लग रहा है। 

 
बेबी मंकी पंच के इस वीडियो को एक्स @Mofumofu0004 पर शेयर किया गया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स मोमो-चान और पंच की दोस्ती को लेकर बहुत खुश हैं। 

Viral Video: रील के लिए मौत का खेल खेलता नजर आया लड़का, स्केटिंग करते हुए चलती बस के नीचे घुसा, देखें वीडियो


बेबी मंकी पंच की कहानी काफी भावुक रही है। जन्म के बाद उसकी मां ने उसे छोड़ दिया था, ऐसे में जू के कर्मचारियों ने उसे एक सॉफ्ट टॉय दिया। यह खिलौना पंच के लिए सिर्फ खेलने की चीज नहीं था, बल्कि उसके लिए एक तरह का सहारा था, जिसने उसे अपने नए माहौल में ढलने में मदद की और समय के साथ पंच ने खुद को संभालना सीखा। यह खिलौना उसके लिए सुरक्षा, सहारा और सुकून का माध्यम बन गया। अब पंच की कहानी हर दिल को छू रही है। 


Viral Video: स्कूल से लौट रहे लड़के को रास्ते में मिली बरात, यूनिफॉर्म और बैग के साथ मचाया खूब धमाल


Viral Video: यूनिफॉर्म को लेकर बच्चे का जवाब सुनकर भावुक हुआ टीचर, फिर जो किया हो गया वायरल, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed