सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird News Man Cooks Curry With Immersion Rod Water Heater Amid Lpg Shortage In India Video Goes Viral

Video: LPG की किल्लत में खाना बनाने के लिए लगाया खतरनाक जुगाड़, शख्स ने पानी गर्म करने वाली रॉड से बनाई सब्जी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें आप देख सकते हैं कि पानी गर्म करने वाली इमर्शन रॉड से सब्जी बना रहा है। 

Weird News Man Cooks Curry With Immersion Rod Water Heater Amid Lpg Shortage In India Video Goes Viral
शख्स ने पानी गर्म करने वाली रॉड से बनाई सब् - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच भयानक युद्ध जारी है। इस युद्ध ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। युद्ध के कारण भारत समेत कई देश इस समय रसोई गैस की किल्लत का सामना कर रहे हैं। खाड़ी देशों में तनाव और हॉर्मुज के रास्ते शिपिंग ठप होने की वजह से तेल और गैस की सप्लाई नहीं पा रही है।

Trending Videos


गैस बचाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। कोई खाना बनाने के लिए लकड़ी जला रहा है, तो कोई इंडक्शन का इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रोजेक्ट मैनेजर ने एक ऐसा जुगाड़ लगाया है, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल क्रिएटर और प्रोजेक्ट मैनेजर हिमांक वासुदेवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @vasudevahimank पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 13 मार्च को पोस्ट किया था, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो शुरू होते ही टेक्स्ट आता है, गैस खत्म, हीटर रॉड चालू। इसके बाद ऐसा नजारा दिखाई पड़ता है, जो किसी का भी सिर चकरा देगा। 

View this post on Instagram

A post shared by Himank Vasudeva (@vasudevahimank)




Viral Video: बिल्ली के मां बनने पर घरवालों ने मनाया जश्न, पूरे खानदान को दी बिरयानी पार्टी, वीडियो हुआ वायरल

उन्होंने कैप्शन में Technologia लिखा है और दिखाया है कि बर्तन में सब्जी उबल रही है। इसके बीचों-बीच पानी गर्म करने वाली इमर्शन रॉड रखी है, जिससे आप सर्दियों में बाल्टी का पानी गर्म करते हैं। यह खौफनाक देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इस वीडियो को दो करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि तीन लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। कई लोगों को प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। 

Viral Video: अब नहीं रहा अकेला बेबी मंकी पंच, नई साथी के साथ खेलता-कूदता आया नजर, वीडियो हुआ वायरल

एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि मिनटों का काम घंटों में, तो वहीं एक अन्य ने लिखा है- इंडक्शन स्टोव के आविष्कार से पहले के लोग ऐसे ही होते थे। कई लोगों ने खतरनाक तरीके पर चेतावनी भी दी है। एक शख्स ने कहा है कि इमर्शन रॉड नहाने या सफाई के पानी के लिए होती है, सीधे खाना बनाने के लिए नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed