Nostradamus Predictions: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। इस युद्ध के खत्म होने की संभावना अभी नहीं दिख रही है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी वायरल हो रही है। उन्होंने 2026 को मानव इतिहास का सबसे भयानक साल बताया था। आइए जानते हैं कि नास्त्रेदमस की कौन सी भविष्यवाणी ने लोगों को डरा दिया है।
Nostradamus: नास्त्रेदमस की कौन सी भविष्यवाणियों से डर रही है दुनिया? अगर सच हुईं तो मचेगी भयनाक तबाही
Nostradamus Predictions 2026: नास्त्रेदमस ने साल 2026 के लिए कई भविष्यवाणियां की थीं। अमेरिका, इस्राइल और ईरान में जारी युद्ध की बीच उनकी भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने लोगों को डरा दिया है।
समुद्री मार्गों पर बढ़ सकता है तनाव
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी युद्ध का असर समुद्री मार्गों पर पड़ेगा। उनका कहना था कि किसी एक देश की गलती के कारण समुद्री मार्गों पर तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में यह भी कहा था कि 2026 में दुनिया के किसी बड़े और लोकप्रिय नेता की हत्या की जा सकती है। इसकी वजह से उस देश में सत्ता परिवर्तन हो सकता है।
7 महीने तक चलेगा युद्ध
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में दावा किया था कि 2026 में भयानक युद्ध शुरू होगा। यह युद्ध सात महीने तक चलेगा। उन्होंने यह भी दावा किया था कि इसी साल तीसरा विश्व युद्ध भी शुरू हो सकता है। उन्होंने ऐसे हालात उत्पन्न हो जाएंगे कि तीसरे विश्व युद्ध को होने से कोई नहीं रोक पाएगा। उनका कहना है कि राष्ट्रवाद और धर्म के नाम पर हर तरफ हिंसा होगी। इंसान ही इंसान के दुश्मन बन जाएंगे, जिससे मानव सभ्यता विनाश की तरफ जा सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि महासागर में विशाल जहाज डूबेगा और विनाशकारी युद्ध शुरू होगा।
Iran Petrol Price: क्या है अमेरिका-इस्राइल में पेट्रोल की कीमत? ईरान में इतना सस्ता मिल रहा है तेल
दुनिया को आर्थिक संकट का करना पड़ सकता है सामना
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी मे कहा था कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में आर्थिक संकट आ सकता है। इससे पूरी दुनिया प्रभावित होगी और जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। समुद्री मार्गों और बंदरगाहों पर तनाव की वजह से खाद्य पदार्थों समेत अन्य चीजों की सप्लाई बाधित होगी, जिससे कीमते बढ़ेंगी। आर्थिक दबाव की वजह से दुनिया की कई राजनीतिक पार्टियों और प्रभावशाली नेताओं का पतन हो सकता है। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव को देखकर लोगों को तीसरे विश्व युद्ध का डर सताने लगा है। अगर तीसरा युद्ध शुरू होता है, तो भयनाक तबाही मच सकती है।
US-Israel-Iran War: दुनिया में परमाणु युद्ध का खतरा? क्या सच होने वाली है बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी
कौन थे नास्त्रेदमस?
14 दिसंबर, 1503 को जन्में नास्त्रेदमस फ्रांस के रहने वाले थे। उनका जन्म देश के एक छोटे-से गांव सेंट रेमी में हुआ था। बताया जाता है कि वो बेहद कम उम्र में ही भविष्यवाणियां करने लगे थे। पेश से नास्त्रेदमस एक डॉक्टर और शिक्षक थे। सदियों बाद भी लोग उनकी भविष्यवाणियों पर यकीन करते हैं। उन्होंने साल 1566 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।