Viral Video: बड़े बाल बने छात्रों के लिए मुसीबत, परीक्षा देने से रोका, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Viral Video: वीडियो में आप देखेंगे कि कुछ छात्रों को बालों के नियमों का पालन न करने पर परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया है। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। मामला मुंबई के चर्नी रोड इलाके में स्थित सेंट टेरेसा हाई स्कूल से जुड़ा बताया जा रहा है। जिसमें कुछ छात्रों को बालों के नियमों का पालन न करने पर परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया है।
Viral Video: भागते सांप को छेड़ते ही पल भर में पलटा खेल, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें
बताया जा रहा है कि, परीक्षा शुरू होने से पहले स्कूल के गेट पर छात्रों की जांच की गई और जिन छात्रों के बाल स्कूल के तय नियमों के अनुसार नहीं थे, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई और बाहर ही रोक दिया गया। जिसके चलते वे अपनी महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। इस घटना ने अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि उनका मानना है कि इस तरह के सख्त नियमों के कारण बच्चों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।
Students at St. Teresa High School, Charni Road, Mumbai were denied entry to their exams over haircut issues parents speak out. Is this fair children’s future? Authorities need to address this immediately.
pic.twitter.com/qHY7BqorwP— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 23, 2026
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ( ट्विटर) @gharkekalesh पर शेयर किया गया है। जिसकी पोस्ट में दावा किया गया कि, स्कूल ने बाल कटवाने के नियमों का हवाला देते हुए छात्रों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया गया।
शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन
इस पूरे विवाद के बीच कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा शुरू हो गई है। आपको बता दें कि अगर किसी छात्र को परीक्षा देने से रोका जाता है, तो यह उसके शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन माना जा सकता है। अभिभावक इस मामले की शिकायत संबंधित शिक्षा अधिकारियों या बाल अधिकार आयोग से कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर वे अदालत का रुख भी कर सकते हैं, जहां छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका देने जैसी राहत मांगी जा सकती है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर स्कूल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे स्थिति और अधिक अस्पष्ट बनी हुई है। अभिभावक और छात्र दोनों ही इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि स्कूल इस पर क्या सफाई देता है और आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
Viral Video: मां के साथ यूनिफॉर्म पहन स्टेज पर साथ-साथ चली बेटी, दिल छू लेगा वीडियो
Viral Video: लंदन की सड़कों पर दौड़ता दिखा ऑटो रिक्शा, लोग बोले- देश की याद आ गई
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने यह सवाल उठाया है कि क्या बालों की लंबाई जैसे मामूली मुद्दे के कारण किसी छात्र को परीक्षा के लिए रोकना सही है, तो वहीं कई यूजर्स ने इस फैसले को पूरी तरह गलत बताया। ऐसे में एक यूजर ने कहा- स्कूलों को अनुशासन बनाए रखना चाहिए, लेकिन यह अनुशासन छात्रों की शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए। दूसरे यूजर ने कहा- शिक्षा का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है और किसी भी नियम को इस अधिकार से ऊपर नहीं रखा जा सकता।