सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Young Man Caught Stealing Phone On Delhi Metro Beaten Up Ran Away Caught Again By Security

Video: दिल्ली मेट्रो में फोन चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ाया चोर, यात्री ने जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो में एक चोर को मोबाइल फोन चोरी करते हुए अंकल ने रंगेहाथों पकड़ लिया है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी पिटाई की जा रही है। 

Young Man Caught Stealing Phone On Delhi Metro Beaten Up Ran Away Caught Again By Security
दिल्ली मेट्रो में फोन चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ाया चोर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो के हर दिन वीडियो वायरल होते हैं। इनमें मारपीट से लेकर डांस तक वीडियो शामिल होते हैं। दिल्ली मेट्रो में चोरी के भी मालते सामने आते हैं। जेबकतरे लोगों के मोबाइल और पर्स चोरी कर लेते हैं। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक बुजुर्ग अंकल की सतर्कता की वजह से चोर रंगे हाथ पकड़ा जाता है। 

Trending Videos


वीडियो के शुरू में चोर की पिटाई हो रही है। रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद चोर भागने की कोशिश करता है, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड उसे पकड़ लेते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो परिसर में एक शख्स जेबकतरे को पीट रहा है, लेकिन वो वहां भाग निकलता है। चोर की पिटाई कर रहे अंकल उसका पीछा करते हैं। तब वहां मौजूद लोग सिक्योरिटी गार्ड को बुला लेते हैं। ऐसे में वीडियो बना रहा बंदा अकंल से पूरा मामले की जानकारी लेता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीढ़ियों से उतर रहे हैं एक अंकल बताते हैं कि जेबकतरा उनका फोन छीन रहा था, लेकिन अंकल बहादुरी दिखाते हैं और अपना फोन उस जेबकतरे से छीन लेते हैं। अब चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहां से भागने के बाद चोर मेट्रो स्टेशन पर ही सीढ़ियों  के नीचे छिप जाता है। 

Viral Video: केक पर मोमबत्ती जलाते ही हुआ कुछ ऐसा, बर्थडे बॉय का हुआ ऐसा हाल, देखें वीडियो

इसके बाद वहां पर दो सिक्योरिटी गार्ड पहुंचते हैं और उसे पकड़कर अपने साथ ले जाते हैं। मोबाइल चोरी कर रहे शख्स का अंकल नाम पूछते हैं, तो गुस्से में जवाब देता है। फिर अंकल एक थप्पड़ मारते हैं, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड उन्हें ऐसा करने से रोकता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Adv Pankaj Rajshekhar Singh (@advpkofficial)




Viral Video: बड़े बाल बने छात्रों के लिए मुसीबत, परीक्षा देने से रोका, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि अब मेट्रो में भी हम सुरक्षित नहीं हैं और ये सब हो रहा है। डीएमआरसी की यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही है। एक शख्स ने लिखा है इस खूब पीटो, क्योंकि ये इसी के लायक है। मेट्रो में चोरी को लेकर अधिकतर लोग डीएमआरसी द्वारा उठाए गए कदमों पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। 

इंस्टाग्राम पर @advpkofficial नाम के अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। उन्होंने लिखा है कि देखिए कैसे मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ा गया चोर? दिल्ली मेट्रो में रहे सतर्क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed