{"_id":"69bbf4c3b010b8dafa086156","slug":"kangra-himachal-pradesh-giant-pythons-viral-video-weird-news-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: लोगों ने पेड़ की जड़ समझकर फेंका पत्थर, फिर एक साथ दिखे इतने अजगर, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: लोगों ने पेड़ की जड़ समझकर फेंका पत्थर, फिर एक साथ दिखे इतने अजगर, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक इतने अजगर दिखें कि लोगों के होश उड़ गए हैं।
लोगों ने पेड़ की जड़ समझकर फेंका पत्थर, फिर एक साथ दिखे इतने अजगर
- फोटो : Instagram
विज्ञापन
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह बेहद डराने वाला है, जिसे लोग पेड़ की जड़ समझ रहे थे, वो कुछ और ही निकला। स्थानीय लोग यहां पर कुछ अजीबोगरीब देखा, तो उन्हें लगा कि कोई सूखे पेड़ की जड़ या अजीब-सी लकड़ी है। लेकिन जब इसकी सच्चाई सामने आई, तो लोगों के होश उड़ गए। दरअसल, जिसे लोग किसी पेड़ की जड़ समझ रहे थे, वो विशालकाय अजगरों के आराम करने वाली जगह निकली।
Trending Videos
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह खौफनाक नजारा कलोथरे वाली माता मंदिर के पास का है। जमीन पर एक साथ कई मोटी-मोटी चीजें लिपटी हुई दिखीं। पहली बार देखने में यह किसी पुराने पेड़ की उलझी हुई जड़ों जैसी दिख रही थीं, जिसकी वजह से किसी को शक नहीं हुआ। लेकिन लोगों के होश उस समय उड़ गए, जब किसी ने उस पर पत्थर फेंका। पत्थर लगते ही वो पूरा गुच्छा हिलने लगा। तब लोगों को पता चला कि यह कोई पेड़ की जड़ नहीं है, बल्कि एक साथ कुंडली मारकर कई बड़े अजगर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चश्मदीदों ने बताया कि झुंड में करीब 5 से 6 विशाल अजगर थे। हलचल मचने के बाद सभी अजगर तेजी से अलग हुए और जंगल की तरफ भाग गए। वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर और जंगल के आसपास रहने वाले लोगों में डर फैल गया है। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है।
View this post on Instagram
Video: LPG की किल्लत में खाना बनाने के लिए लगाया खतरनाक जुगाड़, शख्स ने पानी गर्म करने वाली रॉड से बनाई सब्जी
Viral Video: बिल्ली के मां बनने पर घरवालों ने मनाया जश्न, पूरे खानदान को दी बिरयानी पार्टी, वीडियो हुआ वायरल
एक ही स्थान इतनी ज्यादा संख्या में अजगरों का एक साथ नजर बेहद दुर्लभ है। दुनिया के सबसे बड़े और ताकतवर सांपों में अजगर शामिल हैं। हालांकि, अजगर में जहर नहीं होता। ये अपने शिकार को भारी-भरकम और गठीले शरीर से जकड़ लेते हैं, जिससे शिकार का दम घुट जाता है।