सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Delhi Police Driver Result 2026 Out Check Cut Off Qualified Candidates and Next Selection Process

SSC Delhi Police Driver Result: दिल्ली पुलिस ड्राइवर के नतीजे घोषित, कुल 9168 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट, देखें कटऑफ

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 29 Apr 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार

SSC Delhi Police Driver Result 2026: एसएससी ने दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी किया। 8218 ओपन और 950 ईएसएम उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं। चयनित अभ्यर्थी अब पीईएंडएमटी, डीवी और ट्रेड टेस्ट में शामिल होंगे। श्रेणीवार कटऑफ अंक भी घोषित किए गए हैं।
 

SSC Delhi Police Driver Result 2026 Out Check Cut Off Qualified Candidates and Next Selection Process
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार

SSC Delhi Police Driver Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर और अन्य विवरण शामिल हैं। इसके साथ ही आयोग ने श्रेणीवार कटऑफ अंक भी घोषित किए हैं।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा कब हुई थी?

दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 और 17 दिसंबर 2025 को किया गया था। जारी आंकड़ों के अनुसार, ओपन कैटेगरी में कुल 8218 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि एक्स-सर्विसमैन कैटेगरी से 950 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं। चयनित उम्मीदवार अब फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और ट्रेड टेस्ट में शामिल होंगे, जिनका आयोजन दिल्ली पुलिस द्वारा किया जाएगा।

अंक नॉर्मलाइज किए गए हैं

इस परीक्षा में मल्टीपल शिफ्ट होने के कारण अंक नॉर्मलाइज किए गए हैं। साथ ही 157 उम्मीदवारों को अनुचित साधनों के उपयोग के चलते अयोग्य घोषित किया गया है। ऐसे अभ्यर्थी संबंधित क्षेत्रीय निदेशक के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।


न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

श्रेणी न्यूनतम अंक
अनारक्षित (UR) / EWS 40
SC / ST / OBC 35
एक्स-सर्विसमैन (ESM) 30

एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर की कटऑफ कितनी गई?

ओपन कैटेगरी

श्रेणी कट-ऑफ अंक
UR 83.40374
EWS 83.40374
OBC 83.19193
SC 78.09459
ST 74.29263


एक्स-सर्विसमैन (ESM) कैटेगरी

श्रेणी कट-ऑफ अंक
सभी वर्ग 30.00000

 

आगे की प्रक्रिया

रिजल्ट में सफल उम्मीदवारों को अब PE&MT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट से गुजरना होगा। एनसीसी या आरआरयू प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक अंतिम चयन चरण में जोड़े जाएंगे।


एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर रिजल्ट 2026 पीडीएफ...

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Result” सेक्शन में क्लिक करें।
  • संबंधित रिजल्ट पीडीएफ (ओपन या ESM) लिंक खोलें।
  • अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed