UPSSSC JE Admit Card: यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
UPSSSC JE Admit Card 2026: यूपीएसएसएससी ने जूनियर इंजीनियर मुख्य परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 3 मई को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। उम्मीदवार upsssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
UPSSSC JE Admit Card 2026 Released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित यह परीक्षा 3 मई 2026 को एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इसके जरिए कुल 4612 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और जेंडर दर्ज करना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं, क्योंकि बिना इसके परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा शहर की जानकारी
आयोग ने परीक्षा शहर (एग्जाम सिटी) की जानकारी भी जारी कर दी है। परीक्षा उत्तर प्रदेश के 8 जिलों में आयोजित की जाएगी, जिनमें अमरोहा, बागपत, भदोही, कन्नौज, कानपुर देहात, पीलीभीत, संत कबीर नगर और शामली शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले अपनी एग्जाम सिटी स्लिप भी डाउनलोड कर लें।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Important Links” सेक्शन में जाएं।
- “Junior Engineer (Civil) Main Exam Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और जेंडर दर्ज करें।
- वेरिफिकेशन कोड भरकर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

कमेंट
कमेंट X