{"_id":"68f9d40b0e4a42f29704d216","slug":"ssc-revises-delhi-police-exam-correction-window-for-constable-head-constable-and-si-check-new-deadlines-2025-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Police Jobs: दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए आवेदन सुधार विंडो की समय सीमा संशोधित, देखें आधिकारिक नोटिस","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Delhi Police Jobs: दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए आवेदन सुधार विंडो की समय सीमा संशोधित, देखें आधिकारिक नोटिस
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार
SSC Delhi Police 2025: एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एसआई पदों के लिए आवेदन सुधार विंडो की संशोधित समय सीमा जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नई तिथियों और विवरण की जांच कर सकते हैं।
SSC
- फोटो : ssc.gov.in.
विज्ञापन
विस्तार
SSC Delhi Constable Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो की संशोधित तिथियां घोषित की हैं। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अधिसूचना और संशोधित कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Trending Videos
संशोधित तिथियां इस प्रकार है:
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) - पुरुष और हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) के लिए सुधार विंडो 31 अक्तूबर से 2 नवंबर 2025 तक खुलेगी। इसी तरह, कांस्टेबल (कार्यकारी) - पुरुष और महिला के लिए यह विंडो 7 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा, हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के लिए सुधार विंडो 5 नवंबर से 7 नवंबर 2025 तक रहेगी और सब-इंस्पेक्टर (SI) - दिल्ली पुलिस और CAPF के लिए यह 3 नवंबर से 5 नवंबर 2025 तक खुलेगी।
| परीक्षा का नाम | ऑनलाइन आवेदन पत्र सुधार विंडो और शुल्क भुगतान की संशोधित तिथि (समय: 23:00 बजे तक) |
|---|---|
| दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 - कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष | 31.10.2025 से 2.11.2025 |
| दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 - हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) | 31.10.2025 से 2.11.2025 |
| दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 - कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला | 7.11.2025 से 9.11.2025 |
| दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 - हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) | 5.11.2025 से 7.11.2025 |
| दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2025 - उप-निरीक्षक (SI) | 3.11.2025 से 5.11.2025 |
ऐसे कर सकेंगे आवेदन पत्र में सुधार
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:- पहले आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अब “Login” लिंक पर क्लिक करें और अपनी पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
- अपने सबमिट किए गए आवेदन पत्र तक पहुंचें और उसे खोलें।
- आवश्यक सुधार सावधानीपूर्वक करें और सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सटीक और सही हैं।
- सुधार पूरा होने के बाद Confirmation Page डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।